{"_id":"682394c71d923dbde1009224","slug":"girls-can-get-quick-justice-narnol-news-c-203-1-sroh1011-117068-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: छात्राएं त्वरित न्याय प्राप्त कर सकती हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: छात्राएं त्वरित न्याय प्राप्त कर सकती हैं
Wed, 14 May 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 14 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-61 राजकीय महाविद्यालय में सेमिनार में हिस्सा लेते विद्यार्थी---महाविद्यालय
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कानूनी जागरूकता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों, महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ होने वाले अपराध और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
मुख्य वक्ता विक्रम सिंह अधिवक्ता व प्रमोद ने बताया कि बताया कि किस प्रकार पीड़ित महिलाएं एवं छात्राएं त्वरित न्याय प्राप्त कर सकती हैं। महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को फोन के माध्यम से भी की जा सकती है। पीड़ित को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है।
प्रमोद ने भी छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर, साइबर अपराध, एंटी रैगिंग तथा वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी दी। पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अश्विनी कुमार ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक और पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. विजय यादव, महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. बलजीत सिंह, प्रो. विकास मौजूद रहे।