फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ghanshyam Sharma elected district head of retired employees union

Mahendragarh-Narnaul News: घनश्याम शर्मा चुने गए रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान

Sat, 30 Nov 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 30 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ghanshyam Sharma elected district head of retired employees union
नारनौल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ का जिलास्तरीय सम्मेलन और त्रिवार्षिक चुनाव शुक्रवार को यादव धर्मशाला में जिला प्रधान पूर्णचन्द नारनौलिया की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

निवर्तमान कार्यकारिणी के जिला सचिव दीपचन्द यादव ने त्रिवार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद आय-व्यय को ब्योरा जिला प्रतिनिधियों के समक्ष रखा। राज्य उप महासचिव धर्मपाल शर्मा ने कहा कि पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा को बरकरार रखना व बढ़ोतरी का प्रयास करना है। कोरोना काल के 18 महीने का बकाये महंगाई भत्ते का हरियाणा सरकार भुगतान करे। रिटायर्ड कर्मचारी की मृत्यु के बाद सामाजिक सुरक्षा के लिए दी जाने वाली बुढ़ापा पेंशन उनकी पत्नियों को बिना शर्त जारी रखी जाए।
विज्ञापन

पारिवारिक पेंशनर्स को एलटीसी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। न्यायालय के फैसले के अनुसार 6 माह से ज्यादा सरकारी सेवा करने पर सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि दी जाए। वरिष्ठ नागरिक को एसी, वोल्वो समेत सभी बसों में, रेल व हवाई जहाज के किराये में रियायती सुविधा दी जाए। पेंशनर्स से कोई आयकर न लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रधान पूर्णचंद ने जिला कार्यकारिणी से त्यागपत्र दिया। पर्यवेक्षकों की देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव हुए। इसमें जिला प्रधान पद पर घनश्याम शर्मा, उप प्रधान पद पर सुरेंद्र शर्मा व कर्णसिंह, सचिव रोशनलाल, खजांची ॠषिराज यादव, सह सचिव होशियार सिंह लाम्बा, प्रेस सचिव मनोहर लाल निंबल, संगठन सचिव लालचंद व ऑडिटर पद पर सत्यपाल शर्मा निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed