फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Get feedback from children and parents regarding the driver School Operator: Deputy Commissioner

चालक के संबंध में बच्चों और अभिभावकों से फीडबैक लें स्कूल संचालक : उपायुक्त

Wed, 17 Apr 2024 04:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 17 Apr 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Get feedback from children and parents regarding the driver School Operator: Deputy Commissioner
महेंद्रगढ़/कनीना। जिला महेंद्रगढ़ के सभी निजी स्कूलों की बसों की फिटनेस का कार्य इस बार शनिवार व रविवार को नई अनाज मंडी नारनौल में किया जाएगा। अगर कोई भी स्कूल संचालक अनफिट बस से बच्चों को ले जाता है अथवा उसके पास कागजात पूरे नहीं है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन के अधिकारी सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लागू करवाने के लिए लगातार कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त मोनिका गुप्ता मंगलवार को महिला राजकीय कॉलेज में निजी स्कूलों के संचालकों व प्रबंधकों की बैठक में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने में निजी शिक्षण संस्थाओं का मुख्य रोल रहा है। ऐसे में निजी संस्थाओं के संचालकों की जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी होती है। भविष्य में कोई भी हादसा न हो, यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी स्कूलों में ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को बसों की जिम्मेदारी दी जाए, ताकि समय पर सभी कागजात पूरे हों। उन्होंने कहा कि वे चालक के संबंध में बच्चों व अभिभावकों से भी फीडबैक लें।
विज्ञापन


उपमंडल स्तर पर दिलाया जाएगा चालकों को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण
स्कूल संचालकों की मांग पर डीसी ने उपमंडल स्तर पर भी फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिलाने का आश्वासन दिया। इस बारे में उन्होंने रेडक्रॉस सचिव को जल्द व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि एनसीआर में कोई भी बस दस साल के बाद नहीं चलेगी। बसों में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बाॅक्स, सीसीटीवी, जीपीएस, स्पीड गवर्नर और अन्य सभी 25 बिंदुओं का काम पूरा होने के बाद ही बसें चल सकती हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने स्तर पर वाहन के माध्यम से स्कूलों में भेजें तो सुनिश्चित करें कि वह वाहन सुरक्षित हो। बच्चों की जान से अधिक कुछ भी नहीं होता। ऐसा कोई रिस्क न लें, जिससे बच्चों की जान को खतरा हो। इस मौके पर स्कूल संचालकों ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षित स्कूल वाहन पालिसी की शत-प्रतिशत अनुपालना होगी। इस मौके पर एसडीएम संजीव कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान, डीएसपी मोहम्मद जमाल, बीडीपीओ स्वाति अग्रवाल, बीईओ अलका लांबा, महेंद्रगढ़ के निजी स्कूलों के संचालक व प्रबंधक के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed