{"_id":"622251fd2b12b021dd743665","slug":"get-cctv-cameras-installed-in-operator-schools-keep-three-months-records-safe-narnol-news-rtk6401767187","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचालक स्कूलों में लगवाएं सीसीटीवी कैमरे, तीन माह की रिकॉर्डिंग रखें सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचालक स्कूलों में लगवाएं सीसीटीवी कैमरे, तीन माह की रिकॉर्डिंग रखें सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक माह के दौरान पुलिस द्वारा चोरी एवं आपराधिक वारदात पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ बैठकों का दौर चल रहा है। सरकारी एवं निजी स्कूलों में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने निजी स्कूल संचालकों से सहयोग एवं व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ सिद्धांत जैन ने विद्यालय संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने आदेश दिए कि सभी स्कूल संचालक अपने-अपने स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं तथा उनकी तीन माह तक की रिकार्डिंग भी सुरक्षित रखें। स्कूलों में हाजिरी रजिस्टर लगाकर प्रत्येक आवागमन करने वाले का रिकार्ड रखना सभी के लिए अनिवार्य है। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर उसकी पूरी जानकारी लें तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस को शीघ्रता से फोन के माध्यम से सूचित करें।
एएसपी ने कहा कि सभी स्कूल मुखिया अपने-अपने स्कूलों पर अंदर व बाहर फोन नंबर अवश्य अंकित कराएं जिससे जरूरत पड़ने पर प्रयोग किया जा सके। विद्यालय में आने वाले सभी व्यक्तियों का रिकॉर्ड रखने के लिए एक रजिस्टर लगाएं समय-समय पर विद्यार्थियों को भी इस संबंध में जागरूक करते रहें। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे निर्भय होकर अगर कुछ गलत होता है तो स्कूल प्रबंधन को या पुलिस को बताएं।