{"_id":"fa711300489742341dcb340f8371322e","slug":"geeta-jayanti-preperation-ronnong-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय सभागार में 19 से 21 दिसंबर तक मनाए जाने वाले गीता जयंती महोत्सव के सिलसिले में बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा ने डीआरडीए में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने सभागार स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी को समारोह व शोभायात्रा स्थल की पूर्ण सफाई करवाएं। आडिटोरियम के चारों तरफ झाड़ियां कटवाकर यहां पर समारोह के दिन आम लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कलश यात्रा में शामिल होने वाले स्कूली बच्चों की सूचि भी समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त पारितोषिक कमेटी के लिए नगराधीश जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी व नगरपालिका के अनिल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वक्ताओं की सूची भी समय से पूर्व डीआईपीआरओ कार्यालय में समय से पूर्व पहुंचाए जिससे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न किया जा सके। पालकी को बेहतर तरीके से सजाएं तथा पालकी के आगे आगे म्यूजिक का उचित प्रबंध हो। वर्मा ने कहा कि इस कार्य में सामाजिक संस्थाओं को भी सहयोग लिया जा रहा है 19 से 21 दिसंबर तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शनी, सेमिनार व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गीता महोत्सव मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार का प्रचार सामग्री वितरित होने के अलावा विभिन्न विभागों की नीतियों को प्रदर्शित करती स्टाल भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन