फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gave warning of protest if road is not constructed by 12

Mahendragarh-Narnaul News: 12 तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो दी प्रदर्शन की चेतावनी

Sat, 06 Jan 2024 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gave warning of protest if road is not constructed by 12
बुचौली रोड पर सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों से बातचीत करते समाजसेवी बलवान फौजी।
महेंद्रगढ़। गांव बुचौली की ओर से जाने वाले मार्ग पर करीब 300 मीटर अधूरे सड़क निर्माण कार्य के चलते ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि अन्य हिस्से का निर्माण कार्य करीब पांच माह पहले पूरा हो गया था। शनिवार को पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बलवान फौजी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से समस्याओं के बारे जानकारी ली।
विज्ञापन

बलवान फौजी ने मौके पर विभाग अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द अधूरे सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। बलवान फौजी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 12 जनवरी तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर विभाग के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पीडब्लूडी विभाग की ओर महेंद्रगढ़-बुचौली मार्ग पर सड़क का निर्माण किया था, लेकिन करीब 300 मीटर के अधूरे निर्माण कार्य के चलते ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रहीं हैं। इस बारे में कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया चुका हैं। अधूरे सड़क निर्माण के कार्य कई हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन विभाग के अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा हैं। ग्रामीणों को काफी समय से परेशानी उठानी पड़ रहीं हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 25 हजार लोग आवागमन करते हैं। इसके अलावा इस मार्ग पर दो बड़े शिक्षण संस्थान भी हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क का निर्माण करते समय निर्माण सामग्री कम पड़ गई थी। इसके बाद मजदूर दीपावली पर्व पर अपने घर चले गए जिस कारण सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पाया। इस मौके पर डॉ. धर्मबीर यादव, रामअवतार मेहरा, सिकंदर यादव, हरीप्रकाश, रामबिलास, मंजीत दहिया, सूरज सिंह, सतबीर सिंह, अनूप कुमार संदीप सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed