{"_id":"68a4cb424ba84ff0f50728fc","slug":"gave-the-message-of-de-addiction-by-organizing-a-rally-narnol-news-c-203-1-sroh1010-119371-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया
Wed, 20 Aug 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-56 गांव भगडाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता रैली निकालते हुए वि
- फोटो : संवाद
महेंद्रगढ़। तंबाकू मुक्त पीढ़ी की ओर, स्कूल की चुनौती एक राष्ट्रीय अभियान के तहत मंगलवार को गांव भगड़ाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली।
प्रतिदिन खंड के चार निजी और सरकारी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, स्लोगन, कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राजेश शर्मा झाड़ली, दीपक शर्मा एवं संदीप कुमार की देखरेख में विद्यार्थियों ने गांव के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया।
राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। विभाग व प्रशासन द्वारा चलाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं को छात्र-छात्राओं को अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन पहले विद्यालय फिर खंड स्तर, इसके बाद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जीतने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने तंबाकू से होने वाले कैंसर सहित अन्य प्रकार की जानलेवा बीमारियों व स्वास्थ्य के खतरों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह लावण, शैलेंद्र सिंह राजेश कुमार अमित कुमार आदि मौजूद रहे।