फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   garbege, ward, no. 2, guter, water,

साफ-सफाई नहीं होने से लगे जगह-जगह कूड़े के ढेर

Sun, 29 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
garbege, ward, no. 2, guter, water,
नाले में फैला गंदा पानी
शहर के वार्ड न. 2 में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं बड़े नाले खुले हुए हैं। वार्ड में सफाई व्यवस्था चौपट होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नए वार्ड पार्षद को बने हुए छह माह का समय बीत चुका है  लेकिन अभी तक वार्ड की समस्याओं को समाधान नहीं हुआ है। वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड का नये प्रतिनिधि को वार्ड में विकास कार्य करवाने तथा लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए चुना गया था लेकिन छह माह बीतने के बाद वार्ड में कोई सुधार नहीं हुआ है। पार्षद को समस्याओं से अवगत भी करवाया गया है उसके बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन

नहीं होती नाले की ठीक से सफाई
वार्ड 2 में बुचौली रोड पर बने नाले उनके पास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इन नालों की बने हुए 20 वर्ष से अधिक समय हो गया है लेकिन अभी तक पक्के नहीं हुए हैं। नालों की सफाई पूर्ण रूप से नहीं की जाती बल्कि ऊपर से थैली निकालकर वहीं डाल दी जाती हैं जो बाद में सूखने पर हवा से फिर नाले में चली जाती है। इसके अलावा नाले से इतनी दुर्गंध आती है कि वहां खड़े रहना तो दूर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

बाक्स:
स्ट्रीट लाइटें खराब
वार्ड 2 में स्ट्रीट लाइटों भी बुरा हाल है। गली मोहल्लों में लाइटें जलती है लेकिन मुख्य रास्त पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा है। वार्डवासियों का कहना है  कई जगह लाइटें लगनी थी वो अभी नहीं लगाई गई हैं। इसके अलावा कृष्णा कॉलोनी में कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना नहीं होती सफाई
वार्ड 2 में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। वार्ड में रोजाना सफाई नहीं हो रही है। सफाई कर्मचारी कभी आते हैं तो कभी नहीं। जिस कारण वार्ड में गंदगी के ढेर लग जाते हैं। गदंगी पर मक्खी मच्छर मंडराते रहते हैं। गंदगी से निकलने वाल दुर्गंध से मोहल्लेवासी परेशान हैं।
-----------------------------
20 वर्ष पहले बने नाले में गाद भरी है जो अभी तक साफ नहीं हुआ है। पक्का नाले के लिए कई बार पालिका को कहा जा चुका है। हमारे छोटे बच्चे हैं, हमेशा उनका गिरने का डर बना रहता है। -विनोद
--------------------------
साफ सफाई तो होती ही नहीं। घर के आगे कूड़े के ढेर लग जाते हैं। सफाई कर्मचारी कभी आते हैं तो कभी नहीं। समय पर सफाई होनी चाहिए ताकि मक्खी मच्छारों से बचा जा सके।-सुमन
--
सबसे बड़ी समस्या यहां नाले की है। अब ये नाले नहीं नहर बन गए हैं। इनसे निकलने वाली दुर्गंध बड़े परेशान रहते हैं। गर्मी में तो मक्खी मच्छर सोने ही नहीं देते। इस दौरान तो मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। -उषा

 ----------------------------------------------
नाले एवं सड़कों का पालिका में बजट आ चुका है। सफाई रोज करवाई जा रही है जहां नहीं हुई वहां करवा दी जाएगी। स्ट्रीट लाइट से संबंधित भी कोई दिक्कत नहीं है, कहीं खराब है तो उसे ठीक करवा दिया जाएगा। सफाई व्यवस्था में मोहल्लेवासियों को भी सहयोग करना चाहिए। निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डाला जाना चाहिए ताकि मोहल्ले की सफाई व्यवस्था बनी रही। --मनीष, पार्षद वार्ड न.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed