{"_id":"6933259396f27b0dde04c174","slug":"garbage-being-burnt-after-the-ban-restrictions-in-the-smoke-billowing-narnol-news-c-196-1-nnl1010-133117-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रतिबंध के बाद जलाया जा रहा कूड़ा, उड़ी धुएं में पाबंधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रतिबंध के बाद जलाया जा रहा कूड़ा, उड़ी धुएं में पाबंधियां
Sat, 06 Dec 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। न्यायालय के आदेश के बावजूद शहर में कूड़ा जलाया जा रहा है। वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे शहर के हुडा सेक्टर स्थित अस्पताल के पास खाली पड़ी जमीन पर लगे कूड़े के ढेर में उठान न होने पर किसी ने आग लगा दी। आग इतना तेज थी कि कोई बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन गनीमत ये रही कि इससे किसी प्रकार के जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
घंटों तक उठता रहा धुआं
रात को कूड़े के ढेर में लगाई गई आग से सुबह तक धुआं उठता नजर आया। दूसरी ओर इस बात से अनजान नप कर्मचारी खानापूर्ति करने में ही लगे हुए हैं। दूसरी ओर शहर में ऐसे ही कूड़े के ढेर लगे रहेंगे और कोई अज्ञात ऐसे ही इनको आग की भेंट चढ़ाता रहेगा।
पर्यावरण को होगा नुकसान
एक ओर सरकार व जिला प्रशासन पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 188 दर्ज किया गया। अगर इस प्रकार कूड़ा जलता रहा तो इसका दुष्परिणाम आमजन को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
वर्जन:
नगर परिषद शहरी क्षेत्र में ग्रैप-2 के दौरान प्रतिबंधित कार्याें पर निगरानी रख रही है। आमजन से अपील है कि इस प्रकार के कार्य न कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें। -अनुज नरवाल, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नारनौल
वर्जन:
आगजनी का मामला संज्ञान में आ चुका है और आग लगाने वाले के बारे में पूछताछ की जा रही है। एक दो दिन में इस पूरे क्षेत्र को साफ करा दिया जाएगा।-सतेंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक, नप, नारनौल