फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ganiyar's team is the winner in volleyball, Bajaj is the runner-up.

Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबाॅल में गणियार की टीम विजेता, बजाड़ रही उपविजेता

Fri, 09 Aug 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Aug 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ganiyar's team is the winner in volleyball, Bajaj is the runner-up.
नारनौल। श्री शनि शक्ति धाम खासपुर की सातवीं वर्षगांठ पर आयोजित तीज मेले में कबड्डी, वॉलीबाॅल, कुश्ती व म्यूजिकल चेयर दौड़, ड्राइंग टेस्ट और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कंवर सिंह यादव और यशवीर यादव ने बताया कि वॉलीबाॅल मैच रात्रि 9 बजे लाइट की रोशनी में खेला गया। मेले में 48 टीमों ने भाग लिया। वॉलीबाॅल मुकाबले में गणियार की टीम विजेता रही। वहीं बजाड़ की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में वाइब्रेंट स्कूल की टीम विजेता रही व गहली की टीम को दूसरा स्थान मिला। दोनों विजेता टीमों को 15000 की नकद धनराशि और ट्रॉफी दी गई और दोनों उप विजेता टीमों को 7100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। वॉलीबाॅल महिला मुकाबले में बाबा जोधा दास स्पोर्ट्स अकादमी विजेता रही, लॉर्ड कृष्णा स्कूल सीहमा उपविजेता रही। कुश्ती प्रतियोगिता में 5100 का दंगल नारनौल के पहलवान ने जीता।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन गांव की सरपंच रीना देहरान ने किया। बजरंग लाल यादव, अमरजीत और अरविंद भारद्वाज ने बताया कि सुबह 8 बजे बच्चों की ड्राइंग और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शुरू की गई। इसके साथ 10 बजे म्यूजिक चेयर दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। सरपंच प्रतिनिधि दारा सिंह ने बताया कि विजेता रहे बच्चों को मंदिर कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया। रामोतार यादव और भाल सिंह ने बताया कि मेले में महिला खिलाड़ियों और विजेता बच्चों को कमेटी की तरफ से झूले झुलाए गए। सुबह 8 बजे हवन किया गया, जिसमे रविंद्र मटरू शामिल हुए। मेले में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने मंदिर के पास टीन शेड और शौचालय के निर्माण करवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुनील जांगड़ा, जॉनी शर्मा, बंटी, अरविंद, सतवीर थानेदार, मुकेश काकोडिया, राज पंच, रवि प्रकाश, गुलशन, रेवती, बाला, बिमला, रामकला, कृष्ण शर्मा, अजय चेयरमैन, दया, आशीष, सोनू, भाजपा नेता वासुदेव यादव, कांग्रेस नेता सृजन यादव, सत्यव्रत शास्त्री, मंजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed