फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gangster Surendra alias Chiku arrested with brother-in-law

गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू साले के साथ गिरफ्तार

Sat, 27 Mar 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Gangster Surendra alias Chiku arrested with brother-in-law
चीकू के घर के बाहर खडे ग्रामीण व पुलिस तथा चीकू को ले जाती हुई पुलिस। - फोटो : Narnol
नारनौल। गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू समेत दो बदमाशों को पुलिस ने शनिवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को रंगदारी मांगने समेत अन्य दो मामलों में गिरफ्तार किया गया है। दोनों को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहनपुर निवासी गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के घर शनिवार तड़के पांच बजे पुलिस की टीमें पहुंचीं। आरोपी के घर के अलावा आसपास के इलाके को 100 से अधिक पुलिसकर्मी ने घेर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाश की, जिसमें आरोपी एक कमरे से पकड़ा गया। आरोपी के साथ एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहनपुर निवासी सुरेंद्र उर्फ चीकू व विकास निवासी बलाह खुर्द हैं। दोनों के खिलाफ नांगल चौधरी थाने में चोरी करने व रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपियों को गांव मोहनपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अटेली थाने में दर्ज रंगदारी मांगने के मामले को कबूल किया है। आरोपितों को नारनौल कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

चार घंटे ली तलाशी
सुबह दर्जनों गाड़ियों में करीब सवा सौ पुलिसकर्मियों ने गांव मोहनपुर में चीकू के घर को चारों तरफ से घेर लिया। मौके पर बताया गया कि पुलिस को चीकू के घर में अवैध हथियारों का जखीरा होने की मिली है। चार घंटे तक चीकू के घर में तलाशी लेने के बाद करीब साढे़ नौ बजे पुलिस चीकू को उसके घर से अपने साथ ले गई। दूसरी तरफ गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू की मां ने बताया कि उसने चीकू को बेदखल किया हुआ है। चीकू की मां ने पुलिस पर खुद को परेशान करने का आरोप लगाया है। चीकू राजस्थान के आसपास के जिले में सक्रिय रहा है। आरोपी पर पहले भी कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला
सोनीपत निवासी राजकुमार ने नांगल चौधरी थाने पुलिस में शिकायत दी थी कि साल 2016 में गांव बखरीजा में माइंस का ठेका लिया था। इसके लिए माइंस पर मशीन समेत अन्य इंतजाम किया था। कंपनी द्वारा पत्थर निकालने का काम शुरू किया गया था। राजकुमार का कहना है कि इसके लिए चार धर्मकांटे, एसी, जनसेट, क्रशर मशीन समेत अन्य का इंतजाम किया गया था। साल 2019 में लीज को सरकार को सिरेंडर कर दिया। सामान की देखरेख के लिए गार्ड रखा था। बीच में खुदाई से निकाले गए पत्थर लेने आए तो कई सामान नहीं मिले। सामान प्रेम चंद्रेला, विक्रम निवासी बखरीजा, प्रकाश स्टोर क्रशर के मालिक विनीत व प्रदीप उठा ले गए। इसके अलावा विकास चौधरी जो अपने को चीकू का साला बताता और सुरेंद्र उर्फ चीकू माल उठाने के लिए पैसे मांगते हैं। पैसे नहीं देने पर सामान उठाने से मना करते हैं। चीकू जान से मारने की धमकी दे रहा है। चारों धर्मकांटे समेत अन्य का उपयोग आरोपी कर रहे हैं। शिकायत पर 12 मार्च 2021 को नांगल चौधरी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। दूसरा मामला अटेली का है। यहां पर एक टीचर से जमीन के नाम पर करीब 16 लाख रुपये ले लिए गए थे। इन दोनों में सुरेंद्र उर्फ चीकू का नाम आया था। इन दोनों केस में आरोपी को पड़ा गया है।
आरोपी सुरेंद्र उर्फ चीकू और विकास को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।
-चंद्रमोहन, एसपी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed