{"_id":"6aa597856bc74ef8b80555e5","slug":"ganesh-utsav-events-will-be-held-at-around-two-dozen-locations-in-the-city-narnol-news-c-196-1-nnl1003-145207-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में करीब दो दर्जन जगह होंगे गणेश उत्सव के आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में करीब दो दर्जन जगह होंगे गणेश उत्सव के आयोजन
विज्ञापन
फोटो नंबर-07गणेश उत्सव को लेकर छोटा-बड़ा तालाब पर तैयार किया जा रहा पंडाल। संवाद
नारनौल। शहर में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। 14 सितंबर से शुरू होने वाला यह उत्सव 25 सितंबर तक चलेगा। पिछले चार-पांच वर्षों में नारनौल में गणेश उत्सव मनाने का चलन तेजी से बढ़ा है। इस बार शहर में करीब दो दर्जन स्थानों पर बड़े स्तर पर आयोजन होंगे।
पुस्तक गली स्थित सत्यनारायण मंदिर और छोटा-बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर का गणेश उत्सव खास आकर्षण रहता है। इसके अलावा पुरानी सराय, मानक चौक, गणपति प्लाजा, सैन चौक, नलापुर सिल्ली वाले गणेशजी, इंद्रा कॉलोनी, पटीकरा, रेलवे रोड, खड़खड़ी, सलामपुरा, पीरआगा, श्याम कॉलोनी, मिश्रवाड़ा और मोहल्ला रावका सहित कई स्थानों पर गणेश उत्सव की धूम रहेगी।
उत्सव के दौरान अलग-अलग आयोजन स्थलों पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। गणेशजी के स्वागत के लिए आयोजक और श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हैं। विभिन्न स्थानों पर भव्य दरबार सजाए जा रहे हैं। मंदिरों और पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया जा रहा है। गणेशजी की प्रतिमाओं के स्वागत को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।