{"_id":"69b5d0888d3199605207eb7c","slug":"gallantry-awards-ceremony-today-major-general-arvind-yadav-to-be-honored-narnol-news-c-203-1-sroh1011-124808-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वीर सम्मान समारोह आज, मेजर जनरल अरविंद यादव होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वीर सम्मान समारोह आज, मेजर जनरल अरविंद यादव होंगे सम्मानित
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित भारतीय सेना के अधिकारी मेजर जनरल अरविंद यादव के सम्मान में रविवार को वीर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। क्षेत्र के कई नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा समाज के लोग भाग लेंगे। उन्हें विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे यादव धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार मेजर जनरल अरविंद यादव को भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा मेडल मिलने पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।
रविवार 11 बजे शहर के महाराणा प्रताप चौक पर उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया जाएगा। वहां पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। उसके उपरांत सैकड़ों मोटरसाइकिल व गाड़ियों के काफिले के साथ राव तुलाराम चौक पर पहुंचेंगे। राव तुलाराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद काफिला यादव धर्मशाला पहुंचेगा ।
विज्ञापन
मेजर जनरल अरविंद यादव स्वर्गीय डॉ. जेएस यादव नीरपुर के पुत्र हैं और उन्होंने सेना में रहते हुए अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उनके इस सम्मान से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।
यादव सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह के माध्यम से समाज के इस गौरव का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने और देश के वीर सैनिक का सम्मान करने की अपील की है।