फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   From today Narnaul will be painted in dark color

Mahendragarh-Narnaul News: आज से श्याम रंग में रंगेगा नारनौल

Wed, 22 Feb 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
From today Narnaul will be painted in dark color
नारनौल। खाटू श्याम धाम में लगने वाले फाल्गुन मेले को लेकर नारनौल शहर बाबा श्याम के रंग में रंगने लगा है। बाजार ध्वजा से लहराने लगे हैं और पद यात्रियों का खाटू धाम की ओर पैदल सफर शुरू हो गया है। बाबा के धाम में जाने वाले पद यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए, इसके लिए सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने शिविर की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार से शहर के 10 किलोमीटर की परिधि में 100 से ज्यादा शिविर लगने शुरू हो जाएंगे। अधिकतर शिविर रेलवे लाइनों के सहारे लगाए जाते हैं क्योंकि अधिकतर पद यात्री रेलवे लाइन के सहारे होते हुए खाटू धाम तक पहुंचते हैं। नारनौल शहर में ही अकेले छोटे-बड़े 10 से ज्यादा शिविर संस्थाओं द्वारा लगाए जाएंगे।फिलहाल प्रतिदिन 500 से एक हजार लोग खाटू धाम की तरफ शहर से होकर गुजर रहे हैं। 25 फरवरी से यह संख्या प्रतिदिन 5 से 7 हजार तक पहुंच जाती है जबकि 27 फरवरी से 2 मार्च तक यह संख्या प्रतिदिन 25 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। शिविर में पद यात्रियों के लिए विश्राम करने, रात्रि को रुकने, खाने, नहाने सहित दवा की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन

किस एरिया में कितने शिविर लगेंगे
-बाछोद से रेलवे लाइन नारनौल तक 10 किलोमीटर में लगभग 20 शिविर
-नारनौल से निजामपुर मुख्य मार्ग पर 20 शिविर
-रेवाड़ी-दिल्ली रोड पर बाछोद से नारनौल तक मुख्य मार्ग पर पांच शिविर
-महेंद्रगढ़ रोड पर मुख्य मार्ग से नांगल सिरोही से नारनौल तक 15 किलोमीटर में 10 शिविर
-नारनौल-निजामपुर तक 15 किलोमीटर में 20 शिविर
नारनौल शहर यह संस्थाएं लगाएंगी शिविर
अग्रवाल सभा, गौड़ सभा, श्याम मंदिर चौकी नंबर-45, खड़खड़ी, कड़िया वाला हनुमान मंदिर मोड़,
खाटू श्याम मेले के लिए चलेगी दो स्पेशल ट्रेन
रेलवे द्वारा खाटू श्याम मेेले पर अतिरिक्त यात्री को देखते हुए जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर और रेवाड़ी से रींगस के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार खाटू श्याम मेले के लिए जयपुर-रेवाड़ी गाड़ी नंबर-09633 प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा 25 फरवरी से पांच मार्च तक प्रतिदिन जयपुर से सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर रवाना होकर दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेंगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या-09634 रेवाड़ी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी से पांच मार्च तक रेवाड़ी से प्रतिदिन दोपहर तीन बजे रवाना होकर शाम 7 बजकर 20 मिनट पर जयपुर पहुंचेंगी। इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशों में ढेहर का बालाजी, नींदर बेनाड, चोमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीमका थाना, मांडवा डाबला, निजामपुर, अमरपुर जोरासी, नारनौल, अटेली व कुंड में रहेगा। इसी क्रम में गाड़ी संख्या-09735 प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा 25 फरवरी से चार मार्च से रेवाड़ी से रात दस बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर रात एक बजकर 50 मिनट पर रींगस पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 फरवरी से रोडवेज चलाएगा खाटू श्याम के लिए स्पेशल बसें
हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो द्वारा भी खाटू श्याम के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए 28 फरवरी से प्रतिदिन जितने भी यात्री खाटू श्याम के लिए जाएंगे, उतनी बसों का संचालन रोडवेज द्वारा किया जाएगा। जितनी भी सवारी खाटू श्याम धाम के लिए बनेंगी, उसी हिसाब से बसों को बस अड्डे से चलाया जाएगा। इसका फाइनल प्लान शुक्रवार को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed