फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   From the Finance Department to the Finance Minister, 1.39 lakh reminders were given regarding the demand to open the bank branch, now the approval has been given to open the branch

वित्त विभाग से लेकर वित्तमंत्री तक बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर डाले 1.39 लाख रिमांडर, अब शाखा खोलने की मिली मंजूरी

Sat, 19 Nov 2022 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
From the Finance Department to the Finance Minister, 1.39 lakh reminders were given regarding the demand to open the bank branch, now the approval has been given to open the branch
गांव मांडोला क्षेत्र में सोमवार को एसबीआई शाखा रेवाड़ी व रोहतक के उच्चाधिकारियों द्वारा शाखा शुरू करने के लिए निरीक्षण किया जाएगा। समाजहित कार्य करने वाली उम्मीद जन सहयोग फाउंडेशन द्वारा वित्तमंत्री से लेकर रिजर्व बैंक के उच्चाधिकारियों तक मांडोला में बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर पिछले तीन सालों में 1.39 लाख बार रिमांडर डालने के बाद भारतीय रिर्जव बैंक द्वारा गांव में शाखा खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2020 में उम्मीद जन सहयोग फाउंडेशन के दस सदस्यों ने मांडोला व दस गांवों की 35 हजार की आबादी व 500 से अधिक सैनिकों व शहीदों के परिवारों को बैंक सेवा उपलब्ध कराने के लिए अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत वित्तमंत्री केंद्र सरकार, वित्त विभाग, वित्तमंत्री प्रदेश सरकार, आरबीआई व एसबीआई सीजीएम, जीएम एसबीआई, एजीएम रोहतक, आरएम व आरबीओ एसबीआई रेवाड़ी को तीन वर्षों में पत्र भेजने के साथ-साथ 1.39 लाख बार रिमांडर भी भेजे। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शाखा खोलने की अनुमति दी गई। वहीं सोमवार को अधिकारी भी दौरा कर भवन का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
बता दें कि मांडोला, नांगल माला, डिगरोता, नांवा, मंढियाली, झांखड़ी, जेरपुर, उष्मापुर, राजावास व राजावास की ढाणी आदि गांवों की करीब 35 हजार की आबादी के साथ-साथ 500 से अधिक सैनिकों, शहीदों के परिवारों को बैंक की सेवाओं के लिए महेंद्रगढ़ शहर आना पड़ता था। अब शाखा को मंजूरी मिलने के बाद इन गांवों के लोगों को नजदीक ही बैंक सेवाएं मिलनी आरंभ हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाउंडेशन के दस सदस्यों ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों को साथ लेकर लगातार इस मुहिम को चलाए रखा। इसके लिए तीन साल में वित्त मंत्रियों के साथ-साथ, वित्तमंत्रालय, बैंक के बड़े अधिकारियों को 1.39 लाख बार रिमांडर भी डाला। सभी के सहयोग से अब शाखा खुलने से लोगों को राहत मिलेगी।
-संदीप फौजी, उप प्रधान, उम्मीद जन सहयोग फाउंडेशन।
फाउंडेशन द्वारा लंबे समय तक संघर्ष किया गया है। अब क्षेत्र के लोगों को महज दस किलोमीटर के दायरे में ही बैंक सुविधाएं मिलेंगी। विशेषकर सैनिक परिवारों को राहत मिलेगी। इसके लिए अधिकारियों का आभार।
-पवन कुमार, पीआरओ, उम्मीद जनसहयोग फाउंडेशन।
इन दस गांवों के लोगों को बैंकिंग की सेवाओं के लिए 20 से 25 किलोमीटर दूर शहर जाना पड़ता था। विशेषकर शहीदों एवं सैनिकों के परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब उन्हें नजदीक ही सुविधाएं मिलेंगी। - पिंकी, सदस्य।
बैंक के उच्चाधिकारियों द्वारा शाखा खोलने के निर्णय से आसपास के गांवों के लोगों में खुशी है। गांव मांडोला के पंचायत भवन में ही यह शाखा शुरू होगी। अब ग्रामीणों व सैनिकों के परिवारों को भी सुविधाएं मिलेंगी।

-धमेंद्र कुमार, ग्रामीण।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गांव मांडोला में बैंक शाखा शुरू करने की अनुमति मिल चुकी है। सोमवार को टीम निरीक्षण के लिए जाएगी। भवन व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद मार्च माह तक शाखा शुरू कर लोगों को बैंक की सेवाएं दी जानी शुरू की जाएंगी।
-अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई शाखा, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed