{"_id":"67e842bcd499b1e94b0649c7","slug":"from-april-1-four-wheeler-drivers-will-have-to-pay-more-toll-new-rates-applicable-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122901-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक अप्रैल से चार पहिया वाहन चालकों को देना होगा ज्यादा टोल, नई दर लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक अप्रैल से चार पहिया वाहन चालकों को देना होगा ज्यादा टोल, नई दर लागू
Sun, 30 Mar 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-21नांगल चौधरी नेशनल हाइवे सड़क मार्ग पर बना टोल प्लाजा। संवाद
नारनौल।
एक अप्रैल से टोल दरों में वृद्धि के चलते सफर महंगा हो जाएगा। टोल दरों में पांच रुपये से 45 रुपये तक की वृद्धि होगी।
जिले में नेशनल हाइवे 148 बी पर सिरोही बहाली, एनएच 152 डी पर जाट गुवाना में टोल बना हुआ है। यहां इसी प्रकार एनएच 11 पर बीकानेर-दिल्ली रोड पर काठूवास में टोल प्लाजा बना हुआ है। वहीं नेशनल हाइवे पर रेवाड़ी-दिल्ली की ओर जाने वाले रूट पर काठूवास टोल प्लाजा पर सबसे ज्यादा किराया बढ़ाया गया है। यहां कार जीप का 105 रुपये से बढ़कर 125 रुपये किराया एक अप्रैल से हो जाएगा। इस तरह एनएच 152 डी पर टोल के रेट एक अप्रैल से नए लागू होंगे।
इसके तहत पहले नारनौल के
जाट गुवाना टोल से अंबाला के पवनावा तक कार, जीप के एक साइड के 360 रुपये लगते थे, अब 375 रुपये हो जाएंगे। वहीं इस पर अप डाउन के 540 रुपये से बढ़कर 560 होंगे। इसी तरह एलसीवी छोटी बस के एक साइड के 585 से बढ़कर 605, दोनों साइड के अप डाउन 875 रुपये से बढ़कर 905 रुपये, बस एवं ट्रक डबल एक्सएल के 1220 से बढ़कर 1265 रुपये टोल हो गया है। अपडाउन के पहले 1830 थे अब 1895 रुपये चुकाने होंगे।
सिरोही टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से ये रहेंगे रेट (रुपये में) :
वाहन पहले एक साइड का टोल अब अप डाउन टोल
कार जीप 135 140 205
एलसीवी मिनी बस 215 225 335
2 एक्सल ट्रक व बस 450 470 700
थ्री एक्सएल कमर्शियल व्हीकल 495 510 765
हैवी कंस्ट्रक्शन मशीन 710 735 1100
सेवन एक्सएल और उससे बड़े वाहन : 865 895 1340