फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Free travel for sisters on Rakhi, but they had to wait hours for buses.

Mahendragarh-Narnaul News: राखी पर बहनों को मुफ्त सफर, लेकिन बसों के लिए करना पड़ा घंटों इंतजार

Fri, 28 Aug 2026 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Free travel for sisters on Rakhi, but they had to wait hours for buses.
फोटो संख्या:60- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर लगी यात्रियों की भीड़---संवाद
नारनौल। रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई फ्री बस राहत की जगह परेशानी बन गई। दोपहर 12 बजे सेवा शुरू होते ही बसों का संचालन प्रभावित हो गया। नारनौल बस स्टैंड के 12 बूथों में से अधिकतर खाली रहे और महिलाएं अपने गंतव्य तक जाने के लिए घंटों बसों का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन

सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ थी। दोपहर 12 बजे तक सभी रूटों पर बसें सामान्य रूप से चल रही थीं लेकिन फ्री सेवा शुरू होते ही अचानक बसों की संख्या कम हो गई। बूथों पर इक्का-दुक्का रोडवेज और कुछ निजी बसें ही नजर आईं। जो बसें पहुंचीं, उनमें इतनी भीड़ थी कि यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। कई लोग गेट पर लटककर सफर करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बसों की कमी के कारण कई महिला यात्रियों को मजबूरी में निजी बसों में टिकट लेकर यात्रा करनी पड़ी। महिलाओं ने कहा कि फ्री सेवा के बजाय त्योहारों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर ज्यादा दिक्कत
निजामपुर, सिंघाना-झुंझुनूं, बहरोड़-अलवर, कनीना और कोसली रूट पर सबसे ज्यादा परेशानी रही। ग्रामीण रूटों पर भी बसों का संचालन कम रहा। 10 से 20 किलोमीटर दूर गांवों में जाने वाले यात्रियों को एक से दो घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा। इससे महिलाओं के साथ अन्य यात्रियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी।
----------
बच्चों की गुहार :
नारनौल आने के लिए दादाजी के साथ गांव के बस स्टॉप पर 1 घंटे तक बस का इंतजार किया लेकिन बस नहीं आई और निजी बस में सफर करना पड़ा। निजी बस में भी भीड़ अधिक थी और दादाजी व मैंने दोनों खड़े होकर सफर किया।-अमन(कक्षा-7), गांव जयसिंहपुरा
--------
निजामपुर से सिंघाना अपने मायके जाना था लेकिन बस का करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बस आई लेकिन वो भी खचाखच भरी हुई थी और बच्चों के साथ सफर करना मुश्किल था। -मीना, गांव निजामपुर

-------
कोसली रूट पर रोडवेज बस का संचालन बहुत कम है और अधिकतर निजी बसें संचालित है। जिस कारण फ्री बस की सुविधा का कोई लाभ नहीं मिल सका। -मनीषा, गांव कोसली
----------
ग्रामीण रूट पर बस का संचालन सामान्य दिनों की तुलना में भी कम रहा जबकि रक्षाबंधन पर अतिरिक्त बस का संचालन किया जाना चाहिए। -ज्योति देवी, गांव सिंघाना
-----------
वर्जन :
रक्षा बंधन के दौरान महिला यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में दो गुणा से भी अधिक रही। ग्रामीण रूट पर बसों के फेरों की संख्या को बढ़ाया और लंबे रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। -प्रीतम बागड़ी, बस स्टैंड इंचार्ज, नारनौल डिपो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article