फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Free examination of more than 150 animals in the camp

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 150 से अधिक पशुओं की करवाई निशुल्क जांच

Sat, 15 Feb 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Free examination of more than 150 animals in the camp
फोटो नंबर- 10निशुल्क जांच ​शिविर का उदद्याटन करते मुख्य अति​थि।स्रोत-संस्था
नारनौल। गांव अटेली बेगपुर में वैज्ञानिक लुवास डॉ. देवेंद्र सिंह की ओर से निशुल्क पशुओं के इलाज कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह समाजसेवी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रामवतार पूर्व सरपंच बेगपुर ने किया। इस कैंप का आयोजन मूर्ति देवी की पुण्यतिथि पर किया गया।
विज्ञापन

गांव बेगपुर रणधीर व अटेली सरपंच देवा ने लुवास के वैज्ञानिक डॉ. देवेन्द्र यादव, डॉ. ज्योति, डॉ. अमित सांगवान, पशु चिकित्सक डॉ. राजीव, डॉ. प्रवीन अग्रवाल, डॉ. मधुसुदन व डॉ. अजय यादव का कैंप के सफल आयोजन में धन्यवाद किया। इस कैंप में गांव अटेली बेगपुर व आसपास के 126 से अधिक पशु पालकों ने 150 से अधिक पशुओं का निशुल्क इलाज कराया। कैंप में आए पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर, पेट के कीड़ों की दवाई, पशुओं की जांच बांझपन या गर्भाधान आदि सभी सुविधाएं प्रदान की। साथ ही पशुपालकों ने निशुल्क चिकित्सा व जागरूकता शिविर के आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन

यह कैंप दक्षिण हरियाणा के पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए लगाया गया। जिसमें पशुपालकों को खनिज मिश्रण/मिनरल मिक्सचर व संतुलित आहार के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही अन्य समस्यों के लिए विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने निशुल्क परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed