फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fraud of Rs 9.5 crore in ten months, Rs 68 lakh recovered

Mahendragarh-Narnaul News: दस माह में साढ़े नौ करोड़ की ठगी, 68 लाख रुपये रिकवर

Wed, 27 Nov 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 27 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 9.5 crore in ten months, Rs 68 lakh recovered
नारनौल। जिले में साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। हर माह औसतन 250 लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। दस माह में करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये की ठगी की गई है।
विज्ञापन

ठगी करने के लिए साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। जिले में हर माह औसतन 250 लोग साइबर ठगी का शिकार बनते हैं। अपराधी व्हाट्सएप ग्रुप पर शादी के निमंत्रण और लेनदेन से जुड़े लिंक भेजकर लोगों के फोन को हैक कर ठगी करते हैं। वहीं कभी फोन के माध्यम से हूबहू परिचित की आवाज निकालकर पैसे खाते में डालने की गुहार लगाते हैं।
विज्ञापन

वहीं साइबर ठगी के विरुद्ध जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार जागरूक अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन लोग ठगों द्वारा आजमाए जाने वाले नए तरीकों में फंसकर ठगी के शिकार हो रहे हैं। जिले में इस साल 1 जनवरी से 30 अक्तूबर तक 2500 लोग साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जाता है कि अधिकतर साइबर ठगों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। पकड़े गए साइबर ठगों से पुलिस टीम ने अब तक 68 लाख रुपये की रिकवरी की है। पीड़ित लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अपराधियों को पकड़कर उनके रुपये दिलाने के लिए अभियान में तेजी लाई जाए।



वर्जन



साइबर ठगी के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि बैंक खातों की जानकारी किसी को भी न दें। कोई भी संदिग्ध लेनदेन की शिकायत साइबर थाने में दर्ज करवाएं। 68 लाख रुपये की रिकवरी की जा चुकी है।-सुरेंद्र कुमार, एसएचओ, साइबर थाना, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed