{"_id":"648cbbd60dd94e453e07d6c4","slug":"fraud-case-registered-against-seven-including-tehsildar-narnol-news-c-17-1-roh1023-179536-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तहसीलदार सहित सात के खिलाफ धोखाधड़ी के केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तहसीलदार सहित सात के खिलाफ धोखाधड़ी के केस दर्ज
Sat, 17 Jun 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। धोखाधड़ी और जालसाजी करने के आरोप में पुलिस ने तहसीलदार सहित सात के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव सागरपुर निवासी बलवंत सिंह ने एसपी को दी शिकायत में कहा था कि गांव के ही राजेंद्र सिंह ने जून 2022 में उसे बताया था कि वह अपनी जमीन को बेचना चाहता है जिसकी कीमत 11 लाख रुपये बताई गई थी। उसने 11 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद जब वह कब्जा लेने पहुंचा तो भगत सिंह ने बताया कि राजेंद्र ने उसके हक में पहले ही एक रिलीज डीड नंबर 2389 दिनांक 17 फरवरी 2016 को करवाई हुई है जिसका इंतकाल नंबर 1186 भी तस्दीक हो चुका है। उसने कहा कि दोनों भाईयों राजेंद्र, भगत सिंह ने असल तथ्य को छुपाकर फर्जी इंतकाल और अन्य कागजात तैयार करवाकर अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की हैं। पुलिस ने शिकायत पर राजेंद्र सिंह, भगत सिंह निवासी सागरपुर, मनोज कुमार नम्बरदार, सुरेंद्र सिंह निवासी सागरपुर, राजेश कुमार तहसीलदार अटेली, पृथ्वी सिंह गिरदावर हल्का अटेली, संदीप कुमार हल्का पटवारी सागरपुर तहसील अटेली के खिलाफ केस दर्ज किया है।