फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four-wheelers are causing traffic jams in the markets, everyone is troubled.

Mahendragarh-Narnaul News: बाजारों में चार पहिया वाहन से लग रहा जाम, हर इंसान परेशान

Sun, 05 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four-wheelers are causing traffic jams in the markets, everyone is troubled.
फोटो नंबर-20चौपहिया वाहन के कारण पुल बाजर लगा जाम। संवाद
नारनौल। दीपावली नजदीक आते ही शहर के प्रमुख बाजारों में चहलपहल बढ़ने लगी है लेकिन चार पहिया वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही जारी है। इससे हर इंसान को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महावीर मार्ग से लेकर किला रोड तक हर दिन जाम लग रहा है। खरीदारी के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग जब बाजारों में पहुंचते हैं तो वाहनों के दबाव से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दीपावली को लेकर बाजारों में अस्थायी दुकानें लगने लगी हैं, जिनमें मिठाइयों, खिलौनों, सजावट व दीपावली सामग्री की बिक्री जोरों पर है।
विज्ञापन

ऐसे में बाजार में घुसने वाले चार पहिया वाहनों से जगह-जगह अव्यवस्था फैल रही है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि दोपहिया वाहन चालक घंटों तक फंसे रहते हैं और पैदल आने-जाने वालों को रास्ता नहीं मिल पाता है। दुकानदारों का कहना है कि वाहनों की वजह से ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। शहर के महावीर मार्ग, पुल बाजार, मानक चौक और आजाद चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर जाम की समस्या सबसे अधिक है। ये क्षेत्र दीपावली सीजन में खरीदारी के केंद्र बन जाते हैं, लेकिन चौपहिया वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही ने हालात बिगाड़ दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
पिछले वर्ष लगाए गए थे नाके
गत वर्ष प्रशासन ने महावीर मार्ग, किला रोड और पुरानी कचहरी के पास नाके लगाकर वाहनों का प्रवेश रोका था। चार पहिया वाहनों को पुरानी कचहरी मैदान और किला रोड के बाहरी हिस्से में पार्किंग व्यवस्था की गई थी। इससे बाजार क्षेत्र में जाम जैसी स्थिति पर नियंत्रण रहता था। ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए भी निश्चित समय तय किया गया था। इस बार अब तक ऐसे किसी प्रबंधन की शुरुआत नहीं हुई है।
बाक्स-
बाजार में चार पहिया वाहनों से भारी परेशानी रहती है। ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों का तो कोई समय ही नहीं है। पूरे दिन बाजार में इन गाड़ियों व अन्य चौपहिया वाहनों के कारण जाम लगा रहता है। इससे दुकानदार और ग्राहक दोनों परेशान रहते हैं।-पंकज गर्ग, व्यापारी
बाक्स-
अब बाजार में त्योहार को लेकर लोगों का खरीदारी के लिए आवागमन बढ़ने लग गया है। बाजार में चौपहिया वाहनों को गत वर्षों की तरह बाजार में आने पर रोक लगानी चाहिए। चार पहिया वाहनों के कारण जाम लगने से दुकानदारी भी प्रभावित होती है।-दीपक अग्रवाल, व्यापारी

वर्जन-
बाजार में चार पहिया वाहन प्रवेश न करे इसके लिए महावीर चौक पर तो पुलिस तैनात रहती है। अब दीपावली को देखते हुए जल्द ही अन्य स्थानों पर भी पुलिस तैनात कर चौपहिया वाहनों को बाजारों में जाने से रोका जाएगा। दीपावली के दौरान जाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए योजना बनाई जा रही है।-अनिल कुमार, यातायात प्रभारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed