{"_id":"6aef63e05cd3cefa7a041753","slug":"four-wheeled-vehicles-banned-in-narnaul-markets-today-checkpoints-to-be-set-up-at-three-locations-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147549-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज नारनौल के बाजारों में चौपहिया वाहनों पर रोक, तीन जगह लगेंगे नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज नारनौल के बाजारों में चौपहिया वाहनों पर रोक, तीन जगह लगेंगे नाके
विज्ञापन
फोटो नंबर-17दीपावली पर रंग-बिरंगी लाईटों से रोशन हुआ मुख्य महावीर चौक। संवाद
नारनौल। दीपावली पर बाजारों में भीड़ और जाम को देखते हुए चौपहिया वाहनों पर पूरी तरह रोक रहेगी। शहर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बाजार में तीन जगह नाके लगाए जाएंगे। ये नाके महावीर मार्ग, पुरानी कचहरी और किला रोड पर होंगे। पुरानी कचहरी और किला रोड के पास पार्किंग भी बनाई जाएगी। इसके अलावा मुख्य स्थानों पर तीन से चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
दिवाली पर आगजनी की किसी भी घटना से निपटने के लिए दमकल विभाग पूरी तरह तैयार रहेगा। फायर ऑफिसर राजबीर ने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूटी 12 घंटे कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कहीं भी आग लगने की घटना होने पर लोग विभाग के नंबर 102 पर फोन करके तुरंत सूचना दे सकते हैं।
अस्पताल के बर्न वार्ड में तैनात रहेंगे कर्मचारी
नागरिक अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कंवर सिंह ने बताया कि ट्रामा सेंटर की पहली मंजिल पर बर्न वार्ड बनाया गया है। दिवाली की रात दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। नर्सिंग स्टाफ के सदस्यों की संख्या 12 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है। किसी भी घटना से निपटने के लिए अस्पताल में पूरी व्यवस्था की गई है।