फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four pyre burnt together, weeds spread all over the city

एक साथ जलीं चार चिताएं, पूरे शहर में पसरा मातम

Sat, 10 Sep 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four pyre burnt together, weeds spread all over the city
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में उपस्थित शहरवासी---संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार को गांव झगड़ोली स्थित नहर में डूबने से एक साथ चार युवकों मौत की मौत से शनिवार को पूरे शहर में मातम पसरा रहा। चारों की अंत्येष्टि की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नाम आंखों चारों को अंतिम विदाई दी। पोस्टमार्टम के बाद सुबह जब चारों मृतकों के शव परिजनों को सुपुर्द किए गए तो शहरवासियों ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर कुछ देर धरना भी दिया।
विज्ञापन

गणेश मंडल की श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए मोहल्ला ढाणी के श्रद्धालु शुक्रवार शाम गए ते। झगड़ोसी नहर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान करीब 15 युवक नहर में डूब गए थे। इसके बाद अफरातफरी मच गई। वहां उपस्थित लोगों एवं युवाओं ने सभी को बाहर निकालकर उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया था। इस घटना में मोहल्ला ढाणी निवासी आकाश (19) पुत्र सुरेश, निकुंज (18) पुत्र हरी सिंह, नितिन (27) पुत्र जरनैल सिंह और शिवम उर्फ टिंकू (24) पुत्र बबली की मौत हो गई थी। रात होने के कारण चारों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद शहरवासियों ने मुआवजे की मांग को लेकर कुछ देर धरना दिया। एएसपी सिद्धांत जैन और एसडीएम वकील अहमद ने उपायुक्त डॉ. जेके आभीर से बातचीत कर शहरवासियों की मांग बताई। इसके बाद उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से बातचीत कर हर संभव सहायता देने का प्रयास किया जाएगा। वहीं अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, एसडीएम वकील अहमद, शहर थाना प्रभारी देवेंद्र व सदर थाना प्रभारी निरीक्षक मूलचंद, सुरेंद्र कौशिक, संदीप एसडीएम, रमेश सैनी नपा प्रधान, भाई राम सिंह, पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक, सुरेंद्र बंटी सहित करीब 500 लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शनिवार को निकुंज, आकाश, टिंकू, नितिन का बुचौली रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोग मौजूद रहे। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह, पूर्व जिला प्रमुख राम सिंह, नगर पालिका महेंद्रगढ़ के प्रधान रमेश सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार मृत के परिजनों के साथ : प्रो. रामबिलास
पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मृतक के परिजनों को ढांढस बताते हुए कहा कि दुख की घड़ी में सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की। कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से घटना को लेकर दूरभाष पर बात की है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि वे मृतक परिवार के दुख की इस घड़ी में साथ हैं। इस दौरान पूर्व पार्षद सुरेंद्र बंटी, संदीप जांगडा, राजेश कुमार, शिव कुमार पाटोदिया, रमेश कुमार, पतराम यादव, लालाराम, सोहनलाल रहे।

शोक में बंद रहा बाजार
शहर में एक साथ चार मौत की सूचना से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। सिनेमा रोड, मसानी चौक, डुलाना रोड, बुचौली रोड, गोशाला रोड के अधिकांश बाजार दोपहर तक बंद रहे। बुचौली रोड स्थित स्वार्गाश्रमों में एक साथ चार चिताएं जलने से पूरे शहर का माहौल गमगीन हो गया। अस्पताल से चार एंबुलेंस के माध्यम से सभी शवों को घरों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed