{"_id":"663170273733ad2c9600a9d4","slug":"four-players-win-medals-in-taekwondo-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111884-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने जीते पदक
Wed, 01 May 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 01 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा राज्य ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में 27 व 28 अप्रैल को ओपन हरियाणा स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 4 बच्चों ने (1 स्वर्ण व 3 कांस्य) पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में बाल भवन नारनौल में बच्चों के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा है। प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ जिले से कुल 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से बाल भवन ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनके अलावा इस प्रतियोगिता में आर्यन ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सब-जूनियर व जूनियर व कैडिक भार वर्ग में भाग लिया।
जूनियर 51 से 55 किलोग्राम भार वर्ग लड़कियों की प्रतियोगिता में कुमारी एकता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सब जूनियर 27 से 29 किलोग्राम भार वर्ग लड़कों की प्रतियोगिता में अंश शर्मा ने कांस्य जीता। 50 किलोग्राम से ऊपर भार वर्ग की प्रतियोगिता में आयुष शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कैडिक 41 से 45 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में अनिरुद्ध सैनी को कांस्य मिला। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बाल भवन नारनौल में इन विजेता बच्चों को उनकी उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बाल भवन से मनीष कुमार लेखाकार व सुरेंद्र शर्मा तीरंदाजी कोच उपस्थित थे।