फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four players of village Patheda will show their strength in the state level Kabaddi competition to be held in Panipat

Mahendragarh-Narnaul News: पानीपत में होने वाली राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में गांव पाथेड़ा के चार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Sun, 07 Sep 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 07 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Four players of village Patheda will show their strength in the state level Kabaddi competition to be held in Panipat
महेंद्रगढ़। गांव पाथेड़ा के कबड्डी खिलाड़ी लगातार जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं। गांव के चार खिलाड़ी अब आठ सितंबर से पानीपत में होने वाली राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

गांव के ही माता सती मंदिर में चल रही कबड्डी की नर्सरी में ये खिलाड़ी प्रतिदिन पांच से छह घंटे अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि वह अपने जिले का नाम प्रदेश में रोशन करने के लिए पूरा दमखम लगाएंगे।
विज्ञापन

नर्सरी कोच राहुल तंवर ने बताया कि गांव पाथेड़ा निवासी नरेंद्र तंवर, जसवंत सिंह, कर्ण तंवर, आशविंद ने खंड एवं जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन कर अंडर-19 आयु वर्ग की स्कूली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई थी। अब यह खिलाड़ी आठ व नौ सितंबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन चारों खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सचिन तंवर भी लगातार नर्सरी में पहुंचकर इन खिलाड़ियों को बारीकियों से अवगत करा चुके हैं। प्रतिदिन छह घंटे अभ्यास कराया जा रहा है। उम्मीद है कि ये खिलाड़ी अब प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed