{"_id":"63271d81fde3ca6a26618308","slug":"four-people-of-narnaul-haryana-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Haryana: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी व बाइक सवार को मारी टक्कर, चार की मौत, कार भी पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Haryana: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी व बाइक सवार को मारी टक्कर, चार की मौत, कार भी पलटी
Sun, 18 Sep 2022 07:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 07:00 PM IST
सार
हादसे में दो महिला व दो पुरुषों की मौके पर मौत हो गई। मामले में राजस्थान पुलिस कार्रवाई में जुटी है। चारों मृतक नारनौल के मिर्जापुर बाछौद व तलोट गांव निवासी थे।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन, जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में सिंघाना-नारनौल सड़क पर डूमोली कलां के पास रविवार दोपहर को एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक व स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक व स्कूटी पर सवार दो दंपत्ति की मौत हो गई। चारों मृतक नारनौल के मिर्जापुर बाछौद व तलोट गांव निवासी थे। उक्त सभी सिंघाना के पास रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए आए थे।
विज्ञापन
राजस्थान के बुहाना डीएसपी मुकेश चौधरी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली की डूमोली व पचेरी कलां टोल के बीच एक सड़क हादसा हुआ है। इस सूचना पर मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बाइक व स्कूटी के पीछे चल रही ऑडी कार ने एक बाइक व स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिसमें चारों की मौत हो गई। पुलिस द्वारा जांच में सामने आया कि इस हादसे में नारनौल के मिर्जापुर बाछौद निवासी 55 वर्षीय विनोद, विमला (52) पत्नी विनोद स्कूटी पर चल रहे थे। वहीं उनके साथ तलोट निवासी 50 वर्षीय सागरमल व उर्मिला (48) पत्नी सागरमल बाइक पर सिंघाना से नारनौल की तरफ जा रहे थे। डूमोली से निकलते ही पीछे से तेज गति से आ रही ऑडी कार ने उनकी बाइक व स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारने के बाद ऑडी कार भी पलट कर सड़क किनारे खाई में जा गिर गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक व स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान सिंघाना से जयपुर जा रहे सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायलों को सिंघाना व बुहाना के राजकीय अस्पतालों में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा पूछताछ में सामने आया कि तलोट निवासी सागरमल बाछौद निवासी विनोद का बहनोई लगता है और यह अपने दोनों परिवार तातीजा में रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए आए थे। दोपहर को वापस जाते समय पीछे से आ रही ऑडी कार ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ऑडी चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर सिंघाना थानाधिकारी भजना राम, पचेरी कला थानाधिकारी बनवारी लाल यादव व डीएसपी मुकेश चौधरी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी जुटाई।
वहीं मृतकों के शव को बुहाना के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि हादसे को लेकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।