{"_id":"6ab17ccf762a69ae7c04dc84","slug":"four-lane-project-stalled-over-land-issues-route-to-now-pass-through-paunchauta-narnol-news-c-196-1-nnl1004-145624-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जमीन के चक्कर में अटका फोरलेन, अब पांचनौता से निकलेगा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जमीन के चक्कर में अटका फोरलेन, अब पांचनौता से निकलेगा रास्ता
विज्ञापन
फोटो 5कोरियावास मेडिकल कॉलेज को जाने वाला सड़क मार्ग।संवाद
नारनौल। शहर से कोरियावास मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन सड़क बनने का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। करीब 33 करोड़ रुपये की इस परियोजना में सबसे बड़ी रुकावट जमीन की थी। अब पीडब्ल्यूडी ने इसे दूर करने के लिए काम तेज कर दिया है।
सड़क के लिए जरूरी हिस्से में वन विभाग की जमीन आती है। निर्माण शुरू करने से पहले विभाग की मंजूरी जरूरी है। जमीन का मसला हल न होने के कारण यह परियोजना लंबे समय से फाइलों में अटकी हुई थी।
पीडब्ल्यूडी ने इसका रास्ता निकाल लिया है। विभाग पांचनौता गांव में जमीन खरीदकर वन विभाग को देगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। जमीन मिलते ही वन विभाग से सड़क निर्माण की मंजूरी लेने की आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वन विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया को गति मिलेगी। विभाग जमीन की व्यवस्था को प्राथमिकता से पूरा कर रहा है, ताकि लंबे समय से लंबित यह परियोजना जल्द शुरू हो सके।
चार किलोमीटर सड़क होगी चौड़ी
योजना के तहत नारनौल से कोरियावास तक करीब चार किलोमीटर सड़क को फोरलेन किया जाएगा। इस पर लगभग 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क चौड़ी होने से शहर से मेडिकल कॉलेज तक यातायात का दबाव घटेगा और आना-जाना आसान होगा। फिलहाल, महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज व राव तुलाराम अस्पताल जाने वाले इस मार्ग पर लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है।
वर्जन:
पांचनौता में जमीन खरीदकर वन विभाग को देने की प्रक्रिया चल रही है। जिसके बाद कोरियावास मेडिकल कॉलेज तक बनने वाले फोरलेन सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।-नरेंद्र कुमार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी नारनौल।