फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four houses targeted in one night, cash and jewelery stolen

Mahendragarh-Narnaul News: एक रात में चार घरों को बनाया निशाना, नकदी व आभूषण चोरी

Fri, 31 Mar 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 31 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four houses targeted in one night, cash and jewelery stolen
महेंद्रगढ़। सतनाली कस्बे में चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। गांव सोहड़ी से चोरों द्वारा एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाते हुए करीब 27 हजार रुपये की नकदी व लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। सोहड़ी निवासी निवासी महाबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात चोर गांव से एक ही रात में चार घरों से चोरी कर ले गए। उसके मकान से 17 हजार रुपये की नकदी, सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इसके अलावा बुधवार रात को ही अन्य तीन मकानों में भी चोरी की गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस को दी शिकायत में कांता ने बताया कि उनके मकान से चोर 10 हजार रुपये की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रवीन के घर से भी चोर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। कृपाल सिंह के घर में चोर घुस गए लेकिन यहां चोरी करने में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनका चोरी हुआ सामान बरामद किया जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इससे पूर्व गांव सुरेहती जाखल में दो घरों को बनाया था निशाना
इससे पूर्व भी सोमवार को दिन दहाड़े सुरेहती जाखल के सोमबीर व उसके भाई के घर से अज्ञात चोर 2.25 लाख रुपये की नकदी व सोनेचांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। उस समय परिवार गांव में ताई के काज रश्म में भाग लेने जा रहा था। पुलिस अभी तक किसी भी मामले में आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed