फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four buses of State Transport Department closed on rural routes for three days

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण रूट पर तीन दिन से राज्य परिवहन विभाग की चार बसें बंद

Mon, 26 Aug 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Four buses of State Transport Department closed on rural routes for three days
फोटो संख्या:77- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड खड़ी राज्य परिवाहन विभाग की बस--संवाद
महेंद्रगढ़। बवानियां रूट पर चार राज्य परिवहन विभाग की बसें नहीं चलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर दो नारनौल व दो रेवाड़ी डिपो की बसे आवागमन करती हैं। तीन बसें नहीं पिछले तीन दिनों से नहीं चल रही हैं। ग्रामीण व सामाजिक संगठनों ने सोमवार को रोडवेज महाप्रंबधक नारनौल व रेवाड़ी डिपो, डीजी चंडीगढ़ को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि राज्य परिवहन विभाग नारनौल डिपो की बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 7:30 बजे, 9 बजे रवाना होने वाली नारनौल डिपो की बस पिछले तीन दिन से बंद हैं। वहीं रेवाड़ी डिपो की महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 6:40 बजे चलने वाली बस सोमवार को नहीं चलाई गई। ये तीनों बसें महेंद्रगढ़ से वाया बवानियां, भोजावास, गोमला, नांगल मोहनपुर, भैरू का बांस, कुंड, रेवाड़ी तक जाती हैं। जो चार विधानसभा क्षेत्र के 25 गांवों को लोगों को लाभ पहुंचाती हैं। रेवाड़ी डिपो की महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह सात बजे चलकर वाया डुलाना, मेघनवास चौक, बवानियां, गागड़वास, बचीनी, कनीना, कोसली चलने वाली बस भी तीन दिन से बंद है। उन्होंने बताया कि इस रूट पर यातायात के निजी वाहन भी नहीं चलते हैं। ग्रामीणों ने रेवाड़ी व नारनौल डिपो के महा प्रबंधकों से मांग की है कि इस रूट पर चलने वाली बसों को प्रतिदिन चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed