फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four accused of Bhojawas shooting arrested after five days

Mahendragarh-Narnaul News: भोजावास गोलीकांड के चार आरोपी पांच दिन बाद गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four accused of Bhojawas shooting arrested after five days
महेंद्रगढ़/कनीना। गांव भोजावास में दुकानदार को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने पांच दिन बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों के खिलाफ हरियाणा व राजस्थान के अनेक थानो में हत्या, डैकेती, लूट, चोरी व हत्या के प्रयास के करीब 35 मामले दर्ज हैं। वहीं एक आरोपी राजस्थान पुलिस का 20 हजार का इनामी बदमाश है। रविवार देर शाम झिंगावन और दुलोठ अहीर क्षेत्र से चारों आरोपियों को काबू किया गया। कुलदीप उर्फ केडी निवासी गांव झिंगावन, विनोद उर्फ टाइगर निवासी गांव सोहली और संजय उर्फ मर्द निवासी सोहली को झिंगावन गांव के खेतों से काबू किया गया। राजवीर उर्फ धोलिया निवासी पठाना राजस्थान को दुलोठ अहीर की बणी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

हरियाणा व राजस्थान के थानों में दर्ज हैं 34 से अधिक मामले
पुलिस की प्रथम जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी विनोद उर्फ टाइगर के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, लड़ाई-झगड़े के 13 मामले दर्ज हैं। राजवीर उर्फ धोलिया के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, एक्सटोर्शन व लड़ाई-झगड़े के 21 मामले दर्ज हैं। राजवीर पर राजस्थान पुलिस की ओर से एक हत्या के मामले में 20 हजार का इनाम रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत बुधवार को आरोपी दोपहर ढाई बजे के करीब बोलेरो में सवार होकर गांव भोजावास बस स्टैंड स्थित सनोज की दुकान के सामने ठहरे थे। एक आरोपी ने हाथ में पिस्तौल लेकर दुकानदार सनोज को सिर में गोली मारने का प्रयास किया था। सनोज ने दुकान में रखी प्लास्टिक की स्टूल आरोपी के हाथ पर मारी थी, जिसके कारण निशान चूक गया और गोली सनोज के हाथ में लगी थी।

सीआईए महेंद्रगढ़, साइबर सेल और थाना सदर कनीना पुलिस की टीम का गठन किया गया। आरोपियों में कुलदीप उर्फ केडी निवासी झिंगावन, विनोद उर्फ टाइगर निवासी सोहली और संजय उर्फ मर्द निवासी सोहली को झिंगावन गांव के खेतों से काबू किया गया है। आरोपी राजवीर उर्फ धोलिया निवासी पठाना राजस्थान को दुलोठ अहीर की बणी से काबू किया गया है।
-दिनेश कुमार, डीएसपी कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed