फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four accused arrested for stealing and buying sprinkler nozzles from fields

Mahendragarh-Narnaul News: खेतों से फव्वारा नोजल चोरी करने व खरीदने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 10 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for stealing and buying sprinkler nozzles from fields
महेंद्रगढ़। पिछले चार माह से क्षेत्र के किसानों के खेतों से फव्वारा नोजल चोरी करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। महेंद्रगढ़ शहर थाना पुलिस ने फव्वारा नोजल चोरी के दो व चोरी किए नोजल खरीदने के मामले में भी दो आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

नोजल चोरी के आरोपियों की पहचान झुंझुनूं के थाना सिंघाना के क्षेत्र गांव डुमोली के रहने वाले सुनील के और पप्पू के रूप में हुई है। चोरी के नोजल खरीदने के मामले में आरोपियों की पहचान विक्रम निवासी पचेरी और सुरेंद्र निवासी मोती नगर नारनौल हाल आबाद हरसोला जिला अलवर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। साथ ही नोजल खरीदने के आरोपियों से नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपियों में विक्रम निवासी पचेरी और सुरेंद्र निवासी मोती नगर नारनौल हाल आबाद हरसोला जिला अलवर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में नकदी बरामद की गई है। आरोपितों को शनिवार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस कई दिनों से नोजल चोरी करने वालों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी थी। आरोपितों से पूछताछ में चोरी की काफी वारदातें खुली हैं। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed