फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four accused arrested for demanding extortion

रंगदारी मांगने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Aug 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for demanding extortion
थाना सदर की पुलिस टीम ने जान से मारने की नियत से कैंपर गाड़ी द्वारा हमला करने और 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुरजनवास निवासी अमरजीत, मंजीत, अजय और मेघनवास निवासी रविंद्र के रूप में हुई। आरोपियों ने महेंद्रगढ़ में सुरजनवास गांव में पीड़ित के शराब के खोखे में गाड़ी से टक्कर मारकर फिरौती मांगने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को शुक्रवार सुरजनवास गांव के क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सुरजनवास गांव के रहने वाले सुभाष ने सदर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि सुरजनवास गांव में शराब का ठेका खोलने के लिए उसने खोखा रखा था। जो उसी समय 4 व्यक्ति अमरजीत, मंजीत, अजय और रविंद्र दो कैंपर गाड़ियां लेकर आए और आते ही जान से मारने की नियत से कैंपर गाड़ी ऊपर चढ़ाने की कोशिश की, जो वह उस समय बचकर भाग गया। इसके बाद इन्होंने खोखे को कैंपर गाड़ी से टक्कर मारी और जाते-जाते कहा कि अगर यहां दुकान खोलनी है तो 5 लाख रुपये देने होंगे। इस सूचना पर पुलिस ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed