फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Foundation stone of projects was laid and inaugurated, ground water level will improve

Mahendragarh-Narnaul News: परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास उद्घाटन,भूजल स्तर में होगा सुधार

Wed, 16 Jul 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 16 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of projects was laid and inaugurated, ground water level will improve
फोटो संख्या:-57 हकेंवि में रिचार्ज परियोजना का उद्घाटन करते सांसद चौधरी धर्मवीर सिंहव विधायक कं
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह और महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने करीब 1264 लाख रुपये की सात भूजल स्तर में सुधार और सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सांसद ने कहा कि परियोजनाओं से भूजल स्तर में सुधार और सिंचाई के लिए किसानों को पानी मिलेगा।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं के पूरा होने पर महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के करीब 20 गांवों की 3250 एकड़ भूमि में सिंचाई और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद जगी है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में सिंचाई विभाग की ओर से तीन डैम तैयार किए गए हैं। इनका उद्घाटन हुआ। इस परियोजना पर विभाग ने 121 लाख रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन

इसमें 1200 मीटर क्यूब चैनल बनाकर डेढ़ किलोमीटर में 600 एमएम की पाइप लाइन डाली गई है। अब बारिश में विश्वविद्यालय के वाटर स्टोरेज टैंकों को भरा जा रहा है। सिंचाई विभाग की तरफ से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में वाटर रिचार्ज के लिए तैयार इस परियोजना से हकेंवि आसपास के गांव जांट, पाली, धोली, मालड़ा तथा लावन को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों की कृषि भूमि की सिंचाई ट्यूबवेल पर आधारित है। लगातार भूजल स्तर गिरने से कई ट्यूबवेल ठप हो गए। इनके दोबारा शुरू होने की उम्मीद जगी है। परियोजना इन गांवों में करीब 850 एकड़ भूमि के जल स्तर में सुधार करेगी। वहीं गांव जड़वा डिस्ट्रीब्यूटरी पर 460.13 लाख रुपये की लागत से योजना जल संरक्षण और भूजल स्तर को रिचार्ज करने के लिए तैयार की गई है।
इससे पथरवा, जवाहरनगर और नंगला गांवों के 600 एकड़ क्षेत्र को लाभ होगा। वहीं गांव जड़वा में नहर जल भंडारण टैंक निर्माण करने के लिए डिस्ट्रीब्यूटरी पर 258.63 लाख रुपये की लागत से तैयार टैंक स्प्रिंकलर प्रणाली के माध्यम से सिंचाई सुविधाएं प्रदान करेगा। इसका उद्देश्य फसल सिंचाई, जल संरक्षण और भूजल स्तर को रिचार्ज करना है। इससे जड़वा गांव के 450 एकड़ क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
इसके अलावा माधोगढ़ नहर पर 150.09 लाख रुपये की लागत से तैयार की जाने वाली यह परियोजना स्प्रिंकलर प्रणाली के माध्यम से सिंचाई के लिए होगी। जल संरक्षण और भूजल रिचार्ज में भी मदद करेगी। इससे डालनवास गांव के 300 एकड़ क्षेत्र को लाभ मिलेगा। पंप हाउस-3 से माधोगढ़ नहर तक 146.73 लाख रुपये से तैयार की जाने वाली परियोजना माधोगढ़, डालनवास और राजावास गांवों में जल संरक्षण और भूजल रिचार्ज में सहायक होगी।

साथ ही गांव माधोगढ़ में चार एकड़ में बने वाटर स्टोरेज टैंक की आरसीसी पाइप लाइन को रजवाहे से जोड़ने के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया है। इन परियोजनाओं से 650 एकड़ भूमि की सिंचाई और भूजल स्तर ऊपर उठने में मदद मिलेगी। माधोगढ़ नहर पर 26.02 लाख रुपये की लागत तैयार की जाने वाली यह परियोजना मंडियाली गांव के तालाब को भरने और भूजल स्तर को रिचार्ज करने में मील का पत्थर साबित होगी। वहीं सतनाली फीडर से अतिरिक्त बाढ़ के पानी को रिचार्ज और सिंचाई के उद्देश्य प्रयोग के लिए 237.28 लाख रुपये खर्च कर दबाव वाली एचडीपीई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे गांव गढ़ी और बास गांवों के 400 एकड़ क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed