फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Foundation stone of Martyrs' Memorial laid in Huda Park in memory of the brave martyrs

Mahendragarh-Narnaul News: वीर शहीदों की याद में हुड्डा पार्क में शहीद स्मारक की रखी आधाशिला

Sun, 16 Nov 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 16 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of Martyrs' Memorial laid in Huda Park in memory of the brave martyrs
फोटो संख्या:67- हुड्डा पार्क में शहीदी स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित
महेंद्रगढ़। रणवीर सिंह हुड्डा पार्क में शनिवार को ऐतिहासिक रेजांगला युद्ध में शहीद हुए वीर शहीदों की याद में शहीद स्मारक की आधारशीला रखी गई। यह स्मारक नगर पालिका की ओर से डी-प्लान के तहत लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

स्मारक का शिलान्यास विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व शिक्षामंत्री प्राे. रामबिलास शर्मा ने क्षेत्र के पूर्व सैनिकाें की माैजूदगी में रखी। इस माैके पर हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, अखिल भारतवर्षीय यादव सभा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष व रेजांगला शहीद माटी कलश यात्रा के संयाेजक राव रमेश पायलट, बलवान फाैजी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह हवन के साथ। भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के तत्वावधान में शहीद स्मारक का शिलान्यास एवं रेजांगला शाैर्य दिवस समाराेह में विधायक कंवर सिंह यादव ने वीर शहीदाें काे नमन किया। साथ ही उनकी शहादत काे याद करते हुए सेना के शाैर्य की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके साथ पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।बता दें कि वर्ष 2018 में रेजांगला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तत्कालीन शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने रेजांगला पार्क बनाने की घोषणा की थी। सात वर्ष बीत जाने के बाद भी नगर पालिका इस पार्क के लिए जमीन निर्धारित नहीं कर पाई थी।
अब विधायक कंवर सिंह यादव के प्रयासों से नगर पालिका ने लगभग 300 गज भूमि उपलब्ध करवा दी है। रेजांगला युद्ध में भारत के 110 जवान शहीद हुए थे जिनमें हरियाणा के 60, राजस्थान के 25, उत्तर प्रदेश के 24 और पंजाब के एक जवान शामिल थे।
इनमें से महेंद्रगढ़ के 17 जवानों ने अपनी शहादत से जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया था। पूर्व सैनिक विकास संघ व सामाजिक संगठनों की ओर से वर्षों से रेजांगला के शहीदों के सम्मान में स्मारक निर्माण की मांग की जा रही थी।

इस मौके पर अध्यक्षता संघ के संरक्षक डाॅ. मेजर सूरत सिंह, संघ के अध्यक्ष सूबेदार रामस्वरूप यादव, कप्तान राजेंद्र सिंह, सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य, हवा सिंह, रामभगत, प्रशांत कमार, नपा प्रधान रमेश सैनी, डाॅ. बीर सिंह यादव, बीएल यादव, यादव सभा के प्रधान एडवाेकेट अभय राम यादव, महेंद्र सिंह सहित पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

फोटो संख्या:67- हुड्डा पार्क में शहीदी स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित

फोटो संख्या:67- हुड्डा पार्क में शहीदी स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed