{"_id":"680a84d3806da2ac79064775","slug":"former-odisha-dgp-duped-of-rs-4-lakh-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123804-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ओडिशा के पूर्व डीजीपी के साथ चार लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ओडिशा के पूर्व डीजीपी के साथ चार लाख रुपये की ठगी
Fri, 25 Apr 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। ओडिशा के पूर्व डीजीपी दृगपाल सिंह चौहान के साथ चार लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पूर्व डीजीपी ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गांव कांटी निवासी पूर्व डीजीपी के घर इससे पूर्व तीन लाख रुपये की चोरी और 14 लाख रुपये की लूट हो चुकी है। साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में रिटायर्ड डीजीपी दृगपाल सिंह चौहान ने बताया बीते दिन वह घर में थे। इस दौरान व्हाट्सअप कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह उनका जानकार है। कहा कि वह सतपाल है तथा कनाडा से बोल रहा है। इस पर उन्हाेंने सोचा कि शायद रेवाड़ी वाला सतपाल होगा, जो उनकी रिश्तेदारी में है। वह विदेश में भी रहता है। इस पर उन्होंने कहा कि वह पहचान गया। इसके बाद उसने फिर कई बार फोन किया। कहा कि वह पांच मई को इंडिया आएगा। उसके पास 16 लाख रुपये हैं, क्या वह आपके खाते में पैसे डलवा दे। जानकार हाेने के नाते उसने भरोसा कर उसको उसके एक बैंक की डिटेल दे दी। इस पर उसने उसको व्हाट्सअप पर 16 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने की रसीद दिखा दी। इसमें उसका खाता नंबर दर्शाया हुआ दिखा। इसके बाद बैंक हेड क्वार्टर मुंबई का नाम लेकर किसी ने फोन किया कि आपके पास विदेश से पैसा आया है, जो 24 घंटे बाद आपके बैंक में आएगा। जिसके बाद पैसे निकाल लेना। इस पर उसे भरोसा हो गया कि पैसे आए हैं। कुछ देर बाद फिर व्हाट्सअप पर फोन आया कि वह सतपाल बोल रहा है, उसका आदमी भारत में है, जिसका नाम हरजीत है। उसकी पत्नी बीमार है। उसको चार लाख रुपये की जरूरत है। इसलिए सुबह साढ़े 11 बजे से पहले उसे चार लाख रुपये दे दो। इसके बाद हरजीत नाम से फोन आया। जिसने कहा कि वह हरजीत बोल रहा है। सतपाल ने उनके नंबर दिए हैं, उसकी पत्नी बीमार है, उसके पास चार लाख रुपये भेज दो। इस पर उन्होंने चार लाख रुपये उसको आरटीजीएस करा दिए। बाद में उसने धन्यवाद कहा तथा फिर बार-बार फोन करके ओर पैसे मांगने लगा तब उन्हें शक हुआ। इसके बाद उससे पूछताछ की तो उसने फोन काट दिया।