{"_id":"69e902f18e691719080aacbd","slug":"former-delegates-death-in-nayan-accident-or-murder-police-investigating-narnol-news-c-196-1-nnl1004-138943-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नायन में पूर्व डेलिगेट की मौत हादसा या हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नायन में पूर्व डेलिगेट की मौत हादसा या हत्या, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
फोटो 18 मौके पर जांच करती पुलिस।संवाद
नारनौल। नांगल चौधरी के गांव नायन में 30 वर्षीय पूर्व डेलिगेट यादराम की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यादराम गांव में एक शादी के कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान परिजनों को घटना की जानकारी मिली और मौके पर पहुंचे तो यादराम घायल अवस्था में मिले। नांगल चौधरी से कोटपूतली रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए आरोप लगाया है कि पहले मामूली कहासुनी हुई जिसके बाद हमलावर पूरी तैयारी के साथ लौटे। बताया जा रहा है कि हमलावर दो गाड़ियों में सवार होकर आए और यादराम को निशाना बनाया।
परिजनों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर गाड़ी से कुचला गया जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी सुरेश कुमार व पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि नायन गांव में हुई वारदात के संबंध में शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस की ये टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।