फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Forest department employees were held hostage and beaten up

Haryana: वन विभाग के कर्मचारियों को बंधक बनाकर की मारपीट, जांच करने पहुंचे थे नारनौल, केस दर्ज

Sat, 06 Dec 2025 04:04 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 04:04 PM IST
सार

नारनौल में वन विभाग के वन रक्षक व चौकीदार को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। दोनों कर्मचारी शेखपुरा गांव में जांच करने पहुंचे थे जहां चार-पांच लोगों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
Forest department employees were held hostage and beaten up
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में वन विभाग के वन रक्षक व चौकीदार को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। दोनों कर्मचारी शेखपुरा गांव में जांच करने पहुंचे थे जहां चार-पांच लोगों ने हमला कर दिया। जिससे दोनों कर्मचारियों को हल्की चोट भी लगी है।   

विज्ञापन


 पुलिस को दी शिकायत में वन रक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शेखपुरा गांव के रूपचंद ने अपने घर के पास खाली प्लॉट में अवैध रूप से शीशम, रोहिडा आदि पेड़ों का संग्रहण कर रखा था, जिसकी जांच चल रही थी। वहीं, रूपचंद को जांच जारी रहने के दौरान संग्रह की गई लकड़ियों को खुर्द-बुर्द न करने के लिए पाबंद किया गया था। आरोप है कि चार दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि करीब साढ़े छह बजे रूपचंद अवैध रूप से संग्रह की गई लकड़ियों को ट्रैक्टर ट्रॉली में भर कर खुर्द-बुर्द कर रहा था।
विज्ञापन


इस पर वन रक्षक प्रवीण कुमार और चौकीदार रामौतार मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचने पर रूपचंद सहित चार पांच लोगों ने दोनों कर्मचारियों पर हमला कर मारपीट करनी  शुरू कर दी। इस दौरान कर्मचारियों का मोबाइल फोन और गाड़ी की चाबी छीन ली और उन्हें बंधक बना लिया। काफी देर तक बंधक बनाकर रखने के बाद मोबाइल और गाड़ी की चाबी वापस लौटा दी। लेकिन जबरदस्ती रुपये देते व रिश्वत मांगने का झूठा आरोप लगाते हुए वीडियो बना लिया। पुलिस ने  सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed