{"_id":"58af2d3f4f1c1b1b4bb2345a","slug":"forest-anilmal-injurd","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर ने फिर किया एक व्यक्ति पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर ने फिर किया एक व्यक्ति पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
जंगली जानवर का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस जानवर ने वीरवार की सायं को गांव कुराहवटा निवासी नरेश पर अचानक हमला कर हमला किया तो नरेश ने अपने हाथ से उसको दूर किया उसके बाद वह भाग गया। जानवर ने उसके गाल एवं बाजू पर पंजा मार दिया। नरेश को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सक ने उपचार देकर घर भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार नरेश गांव कुराहवटा निवासी घर के पिछे खेत में बैठा हुआ था। अचानक जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने खेतों में उसे डेढ़ घंटें तक तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। गौरतलब है कि यह पांचवां व्यक्ति जिस पर जंगली जानवर ने हमला किया है अभी तक वन विभाग इसे पकड़ नहीं पाया है।
विज्ञापन