फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   For transparency in private schools, filling Form-6 is now mandatory.

Mahendragarh-Narnaul News: लगातार अनुपस्थित रहने वाले 20 विद्यार्थियों के काटे नाम, 50 को दी चेतावनी

Mon, 23 Mar 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
For transparency in private schools, filling Form-6 is now mandatory.
फोटो संख्या:66- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय महाविद्यालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर 20 विद्यार्थियों के नाम काटे गए हैं जबकि 50 विद्यार्थियों को नाम काटने की चेतावनी दी गई है। अब अगले सप्ताह में इन विद्यार्थियों के नाम काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अगले माह से संस्थान में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के सम समेस्टर की असेसमेंट टेस्ट व प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन की ओर से बिना सूचना लगातार एक सप्ताह तक अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों पर सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन

संस्थान की ओर से एक सप्ताह या इससे ज्यादा समय तक बिना सूचना अनुपस्थित रहे 20 विद्यार्थियों के नाम काटे गए हैं। इससे पहले परिजनों को कॉल कर अवगत भी कराया जा चुका है। अब संस्थान की ओर से 50 अन्य विद्यार्थियों के नाम भी चयनित किए गए हैं और उनको लगातार उपस्थिति दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर इस सप्ताह में इन विद्यार्थियों की लगातार उपस्थिति दर्ज होती है तो नाम कटने से बच सकते हैं अन्यथा इनके नाम काटकर भी परिजनों को सूचित किया जाएगा।
संस्थान प्रभारी का कहना है कि अनुपस्थित रहने के कारण संस्थान का अनुशासन भंग होता है और इससे विद्यार्थियों की सफलता दर भी प्रभावित होती है। नाम कटे विद्यार्थियों को न तो संस्थान में प्रवेश दिया जाएगा और न ही परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। उनके आंतरिक मूल्यांकन अंक भी सेमेस्टर रिपोर्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।

---------
वर्जन:
विद्यार्थियों की ओर से लगातार अनुपस्थिति दर्ज करने से नाम काटे गए हैं और चेतावनी भी जारी की गई है। अगर ये विद्यार्थी परिजनों को लेकर आते हैं और एक सप्ताह तक लगातार संस्थान में उपस्थिति दर्ज कराते हैं तो उनका पुन: नाम दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन भी उपस्थिति के आधार पर होगा। -विजय यादव, प्राचार्य, राजकीय कॉलेज, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article