फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   For the past two months, the sewer has been overflowing at Mahavir Chowk, and the road is filled with dirty water.

Mahendragarh-Narnaul News: महावीर चौक पर दो माह से सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर भरा गंदा पानी

Wed, 04 Feb 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
For the past two months, the sewer has been overflowing at Mahavir Chowk, and the road is filled with dirty water.
फोटो 01 सड़क पर दुकानों के आगे जमा सीवर का गंदा पानी। संवाद
नारनौल। शहर के सबसे व्यस्ततम महावीर चौक पर करीब 2 माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी है। इससे सीवर का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। ऐसे में दुकानों के सामने जमा पानी से दुकानदारों को तो परेशानी का सामना करना पड़ ही रहा है। साथ ही यहां से गुजरने वाले आमजन को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कई बार कर चुके शिकायत
दुकानदारों ने बताया कि वे सब मिलकर पगर परिषद के अधिकारी को कई बार जाकर शिकायत दे चुके हैं। इसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। दुकानदारों ने बताया कि सीवर का पानी दुकानों के आगे जमा है। इसकी वजह से सारा दिन उन्हे बदबू झेलनी पड़ रही है और ऐसे में उनके ग्राहक भी दुकान में प्रवेश करने से कतरा रहे हैं। इसकी वजह से उनकी दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है लेकिन प्रशासन है कि सुनने का नाम ही नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स:
ढलान होने की वजह से सीवर का पानी दुकानों के सामने जमा हो रहा है। ऐसे में दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। प्रशासन को आमजन से कोई लेना देना नहीं हैं जबकि किसी नेता या बड़े अधिकारी की समस्या का तुरंत समाधान कर दिया जाता है।-दीपक कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स:
नप चेयरपर्सन से लेकर डीएमसी तक सभी को शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है और सारा दिन दुकान में बैठ बैठे बदबू को झेल रहे हैं।-अमित सैनी, दुकानदार
बॉक्स:
तीन से चार बार नप अधिकारी को शिकायत देकर आ चुके हैं और वहां पर आश्वासन के अलावा और कुछ भी नहीं मिलता। अधिकारी एक दो दिन की कहकर बात को टाल देते हैं और ऐसा करते करते 2 माह बीतने को हैं लेकिन समस्या ज्यों की त्यों ही है।-सुमित यादव, दुकानदार

वर्जन:
दुकानदार अपनी समस्या लेकर आए थे मामला संज्ञान में है। अधिकारी मौका मुआयना कर आए है और मजदूरों को भेजकर काम शुरू करा दिया गया है। एक दो दिन में समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नप, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed