{"_id":"659842fe502360e1460e985e","slug":"football-competition-in-village-dhanaunda-from-8th-january-narnol-news-c-203-1-sroh1011-6521-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव धनौंदा में फुटबॉल प्रतियोगिता 8 जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव धनौंदा में फुटबॉल प्रतियोगिता 8 जनवरी से
Fri, 05 Jan 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
कनीना। गांव धनौंदा में 69वीं बाबा दयाल एक पंचायती फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 11 जनवरी तक किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. मुकेश तंवर, भूपेंद्र सिंह, अशोक सिंह ने बताया कि गांव धनौंदा में प्रतिवर्ष होने वाली चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता इस बार 8 से 11 जनवरी तक चलेगी।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जनसेवा मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी पवन बाछौदिया होंगे, जबकि 11 जनवरी को समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो बसपा नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट होंगे। राष्ट्रपति अवाॅर्ड से सम्मानित कैप्टन ओमपाल सिंह तंवर विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एक टीम में अधिकतम तीन खिलाड़ी बाहर से हो सकते हैं। उनके अलावा सभी खिलाड़ी एक ही पंचायत के होने चाहिए। प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 51000 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में 41000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। 8 जनवरी को उद्घाटन वाले दिन 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर की ओपन दौड़ प्रतियोगिता तथा बुजुर्गों की 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इच्छुक टीमें सात जनवरी तक अपनी एंट्री फीस जमा करवा सकती हैं।