फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Food Safety Department team filled 11 samples to meet all quality

फूड सेफ्टी टीम ने 11 सैंपल भरे सभी गुणवत्ता पर खरे उतरे

Wed, 23 Dec 2020 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Department team filled 11 samples to meet all quality
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को रेलवे रोड सतनाली की खाद्य सामग्री की विभिन्न दुकानों से हल्दी, धनिया पाउडर, गाजर पाक के 11 सैंपल लेकर मोबाइल वैन में चेक कराए। जांच में सभी सैपल सही पाए गए।
विज्ञापन

टीम के तकनीशियन अनिल कुमार ने बताया कि मोबाइल सेफ्टी टीम की मोबाइल वैन ने बुधवार को रेलवे रोड सतनाली की विभिन्न किराणा एवं मिठाई की दुकानों पर सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि टीम ने विभिन्न दुकानों से हल्दी, धनिया पाउडर, गाजरपाक, पेड़े के 11 सैंपल लेकर मोबाइल वैन में जांच कराई गई। सभी सैंपल सही पाए गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी सतनाली सहित खंड के अन्य गांवों में खाद्य पदार्थ एवं मिटाई की दुकानों का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने मिठाई, किराणे की दुकानों में रखे पैक, खुले सामान की गुणवत्ता, एक्सपायरी संबंधित जांच की। दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा एवं सरंक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि टीम ने मंगलवार को भी मिठाई, किरयाणा सहित विभिन्न दुकानों से 20 विभिन्न सामान के सैंपल लेकर मोबाइल लैब में करवाए टेस्ट करवाया था। जिसमें 12 सैंपल फेल मिले। उन्होंने हलवाइयों की दुकानों में रखी मिठाइयों की भी लैब में जांच कराकर सैंपल फेल आने पर डिस्ट्रॉय कराया गया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करवाने की अपील की ताकि वे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बच सके। टीम में लैब सहायक सुनील कुमार, चालक अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed