फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Following the court's decision, the landowner started construction, blocking the Kanina-Karira road.

Mahendragarh-Narnaul News: न्यायालय के फैसले के बाद जमीन मालिक ने शुरू किया निर्माण, कनीना-करीरा मार्ग अवरुद्ध

Sat, 20 Dec 2025 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Following the court's decision, the landowner started construction, blocking the Kanina-Karira road.
फोटो संख्या:79- कनीना से करीरा रोड पर खोदी गई नींव---संवाद
कनीना। एक जमीन पर लोक निर्माण विभाग द्वारा रास्ता बनाने के एक मामले में 10 दिसंबर को मालिक के पक्ष में फैसला आया था। इसके बाद मालिक ओर से निर्माण शुरू करने से कनीना-करीरा मार्ग अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन

जमीन मालिक की ओर से जब निर्माण के लिए खुदाई शुरू की गई तो करीरा रोड पर आवागमन प्रभावित हो गया। खुदाई के कारण सड़क मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

जमीन मालिक देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने इस भूमि को लेकर वर्ष 2016 में कनीना न्यायालय में मामला दायर किया था जिसका फैसला 10 दिसंबर को उनके पक्ष में आया है। न्यायालय के निर्णय के बाद उन्होंने अपनी जमीन पर मशीन की मदद से खुदाई कराई और नीम को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कार्य पूरी तरह कानूनी अधिकार के तहत किया गया है। वहीं दूसरी ओर, सड़क अवरुद्ध होने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नरवीर सिंह, कृष्ण सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कनीना से करीरा गांव को जाने वाला यह मुख्य मार्ग अब काफी संकरा हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकती।
खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और एंबुलेंस जैसी आपात सेवाओं को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति का तुरंत संज्ञान लेते हुए यातायात को सुचारु किया जाए और आमजन को राहत दिलाई जाए।
उनका कहना है कि सड़क सार्वजनिक उपयोग की है, ऐसे में किसी भी तरह की कार्रवाई से पहले प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

-----------
- वर्जन:-
हम न्यायालय के आदेशों की पालना करते हैं। जल्दी ही रास्ता ठीक करा दिया जाएगा। रास्ते में पेड़-पौधे आ रहे हैं विभाग की कार्रवाई जारी है। जल्द से जल्द रास्ते को ठीक करा दिया जाएगा। -अश्विनी कुमार, कार्यकारी अभियंता पीडब्लयूडी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed