फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Following complaints, the Food Department collected samples of Ghevar, Milk Cake, and Khoya Barfi.

Mahendragarh-Narnaul News: शिकायतों के बाद खाद्य विभाग ने लिए घेवर, मिल्क केक और खोया बर्फी नमूने

Fri, 24 Jul 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Following complaints, the Food Department collected samples of Ghevar, Milk Cake, and Khoya Barfi.
फोटो 18मिठाई के सैंपल लेते खाद्य विभाग के अधिकारी राजेश वर्मा व अन्य।स्रोत: विभाग
नारनौल। त्योहारी सीजन के मद्देनजर जिले में खाद्य विभाग ने शिकायतों के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया है। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से घेवर, खोया बर्फी और मिल्क केक के नमूने लिए गए।
विज्ञापन


कनीना में तीन नमूने लिए गए, जिनमें एक घेवर, एक खोया बर्फी और एक मिल्क केक का शामिल है। आकोदा से घेवर का एक नमूना लिया गया। सेहलंग से भी घेवर का एक नमूना एकत्र किया गया। धनौंदा में मिल्क केक और घेवर के एक-एक नमूने लिए गए।
विज्ञापन

इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए मिलावटखोरों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य उत्पादों में संभावित मिलावट को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। कनीना, आकोदा, सेहलंग और धनौंदा से लगातार विभाग को शिकायत मिल रही थी। अधिकारियों का कहना है कि नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed