{"_id":"69f4e7d59109ad7b180b5a69","slug":"following-a-warning-the-municipality-initiated-road-construction-narnol-news-c-203-1-mgh1004-126130-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चेतावनी के बाद नगर पालिका ने शुरू करवाया सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चेतावनी के बाद नगर पालिका ने शुरू करवाया सड़क निर्माण
विज्ञापन
फोटो संख्या:86- मोहल्ला राठौड़ान में सड़क निर्माण कार्य करता मजदूर--संवाद
महेंद्रगढ़। विधायक के घर तालाबंदी की चेतावनी के बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने मोहल्ला राठौड़ान में चार माह से बंद पड़े सड़क निर्माण की सुध ली है। शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। नगर पालिका की ओर से शुक्रवार सुबह इंटरलॉकिंग टाइलें डलवा सड़क निर्माण शुरू करा दिया।
मोहल्लावासियाें ने वीरवार को विधायक के आवास के ताला लगाने व नगरपालिका कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी थी। साथ ही मोहल्लावासियों ने वार्ड से चंदा एकत्रित कर उपमंडल अधिकारी को सौंपने की बात कही थी।
अमर उजाला के एक मई के अंक में लोगों की इस समस्या को प्रकाशित किया था। खबर पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका के अधिकारियों ने शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
चार माह पहले ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया था। उसके बाद टूटी सड़क व नाली का गंदा पानी भरने से मोहल्लावासियों व आमजन को परेशानी उठानी पड़ती थी। इस समस्या को लेकर मोहल्लावासी स्थानीय विधायक व नगर पालिका के अधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुके थे। लेकिन समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
लोगों ने विधायक, नगरपालिका अधिकारियों के ठेकेदार से मिलीभगत और कमीशन के चक्कर में सड़क निर्माण रुकने का भी आरोप लगाया था। नपा से मांग उठाई थी कि इस ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाय और इसके जितने भी टेंडर हुए है उनकी जांच की जाए।