फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Flying training institute will start in Bachhod within two months: Chautala

बाछौद में शुरू होगा फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट : चौटाला 17-00-23

Tue, 12 Oct 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Flying training institute will start in Bachhod within two months: Chautala
विकास कार्यो का उद्घाटन करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Narnol
नारनौल। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा को एविएशन हब के रूप में विकसित करना चाहती है। अगले दो महीने के अंदर-अंदर महेंद्रगढ़ के बाछौद में फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू किया जाएगा। इसमें एक बार में 100 बच्चों को पायलट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 50 फीसदी सीटें हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षित होंगी। चौटाला मंगलवार को नारनौल के सभागार में विभिन्न प्रोजेक्ट के शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि हमने पिछले हफ्ते एक कंपनी को नियुक्त कर दिया जो आने वाले एक या दो महीने में 10 से 12 जहाज लाकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए सिविल एविएशन से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है और उसके बाद बाछौद में यह ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण लेने के इच्छुक छात्रों से बांड भरवाया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव व नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान राकेश शर्मा, जजपा जिला प्रधान मंजू चौधरी, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, जजपा शहरी जिला प्रधान अशोक सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिले को दी 20 करोड 40 लाख की सौगात
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को सभागार भवन से लगभग 20 करोड़ 40 लाख 27 हजार रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसमें 9 सड़कों का निर्माण व सड़क का चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास है। इसके अलावा एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनाली का उद्घाटन शामिल है।

चौटाला ने लगभग 119.57 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्याना से चांगरोड सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया। इसी प्रकार 285.86 लाख रुपये की लागत से स्याना से बाघोत सड़क निर्माण तथा लगभग 199.14 लाखों रुपये की लागत से भोजावास से बोहका सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास 337. 93 लाख रुपये की लागत से बनने वाले निजामपुर से खेतड़ी राजस्थान बॉर्डर तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास, लगभग 101.62 लाख रुपये की लागत से नांगल चौधरी- गोठड़ी सड़क से मौरूंड सुधारीकरण के कार्य का शिलान्यास, 130.10 लाखों रुपये की लागत से गांव बसीरपुर में साइड ड्रेन के निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया। लगभग 255.30 लाख रुपये की लागत से निजामपुर-नांगल चौधरी सड़क से बायल राजस्थान बॉर्डर तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास तथा लगभग 355.75 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले नारनौल-महेंद्रगढ़ सड़क से नूनी-सलूनी-गुवानी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास व लगभग 104 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भूषण कला से राजस्थान सीमा तक के रास्ता के शिलान्यास किया। इसी प्रकार लगभग 151 लाख रुपये की लागत से तैयार सामुदायिक केंद्र सतनाली का उद्घाटन किया।

लोगों को संबोधित करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ।

लोगों को संबोधित करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ।- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed