फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Flying in the courtyard, swimming in the pond... Ajit created a family with the animals.

Mahendragarh-Narnaul News: आंगन में उड़ान, तालाब में तैरान...अजीत ने जीवों से बनाया परिवार

Sun, 28 Dec 2025 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Flying in the courtyard, swimming in the pond... Ajit created a family with the animals.
फोटो 02 दरवाजा खोलते ही पिंजरे में जाते कबूतर और साथ में खड़ी अजीत। संवाद - फोटो : घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकालते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत संवाद
नारनौल। अक्सर देखने में आता है कि लोग अपने घरों में ज्यादातर कुत्ता और बिल्ली पालते हैं लेकिन इन सबके विपरीत अजीत ने अपने घर में सफेद कबूतर, खरगोश व बतख पाल रखे हैं। अविवाहिता अजीत इन जीवों को अपने बच्चों की तरह ही पालती हैं। ये जानवर सारा दिन घर के आंगन में विचरते रहते हैं।
विज्ञापन

अजीत मुफ्त में ही कई जोड़े कबूतरों के लोगों को बांट भी चुकी हैं। नौकरी के दौरान उनकी एक महिला साथी ने 2015 में उनको एक सफेद कबूतर का जोड़ा लाकर दिया था। अब इन कबूतरों की संख्या 30 के करीब हो चुकी है। सुबह के समय पिंजरे में बाहर निकालने के बाद अजीत इन्हें चुग्गा डालती है।
विज्ञापन

चुग्गा खाने के बाद ये सभी आसपास में उड़ते रहते हैं। दोपहर करीब एक बजे अजीत इनके पिंजरे का जैसे ही दरवाजा खोलती है, सारे के सारे कबूतर उड़ते हुए वापस पिंजरे में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत ने बताया कि उसके खुद के तो कोई बच्चे हैं नहीं जो बच्ची गोद ली थी उसकी भी शादी कर दी। अब ये ही मेरा परिवार है और इन्हीं का ख्याल रखकर उसका समय तो व्यतीत होता ही है। साथ ही इन्हें देखकर मन भी प्रसन्न रहता है।
रेवाड़ी से मंगाया बतख का जोड़ा
तीन माह पहले अजीत ने रेवाड़ी से साढ़े 3 हजार रुपये में बतख का जोड़ा मंगाया था। अजीत ने इनके लिए एक छोटा सा तालाब भी बनाया रखा है, जहां ये तैरते रहते हैं और चुग्गा खाने के लिए कबूतरों के पास पहुंच जाते हैं।

एक युवक ने फ्री में दिए खरगोश
शहर के ही एक युवक ने 2024 में अजीत को जगह के अभाव के चलते दो जोड़े खरगोश के दिए थे। उस समय ये काफी छोटे थे। उस समय अजीत इनको अपने कमरे में ही रखती थी और जब ये बड़े हो गए तो अजीत ने इन्हें खुले में छोड़ दिया। खरगोश यहां पर उगी घास के अलावा पेड़ों के पत्ते खा लेते हैं। इसके अलावा अजीत कुछ न कुछ इन्हें खिलाती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed