फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   FLN training organized for primary teachers in Narnaul

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में प्राथमिक शिक्षकों के लिए एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित

Fri, 20 Jun 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 20 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
FLN training organized for primary teachers in Narnaul
फोटो 5नारनौल में एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद शि​क्षक।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षकों को शिक्षण गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से एफएलएन का पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण खंड नारनौल में खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भारद्वाज के दिशा-निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण दो चरणों में चल रहा है। इसमें नौ बैच बनाए गए हैं। पहले चरण में खंड नारनौल के 157 प्राथमिक शिक्षक, जबकि दूसरे चरण में पलवल, नूह, गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल, फरीदाबाद, भिवानी सहित अन्य जिलों से आए 168 शिक्षक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान एससीईआरटी प्रतिनिधि डॉ. संजय कोशिश ने प्रशिक्षण स्थल का दौरा किया। अपने अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किए। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षण के महत्व की जानकारी दी। बतौर मास्टर ट्रेनर प्रीति कुमारी, हवासिंह, मंजू, महेन्द्र, मनिंदर, रविंद्र और मुनेश कुमार ने शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। वहीं स्पेशल ट्रेनर ममता ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नवीन पाठ्यक्रम और शिक्षण तकनीकों से अवगत कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा एक के लिए रागिनी भाग-1 व 2, कक्षा 2 के लिए रागिनी भाग I व II, और कक्षा 3 के लिए सरगम भाग-1 व 2 को शामिल किया गया है। गणित शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसएयूएस किट (शिक्षण-अधिगम उपकरण संग्रह) का उपयोग सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समुचित संचालन अमित सैनी और धर्मवीर द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed