{"_id":"691b853d6aa17d920d03fae9","slug":"five-teams-business-ideas-selected-in-kbc-competition-to-be-held-at-district-level-narnol-news-c-203-1-mgh1006-121726-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: केबीसी में पांच टीमों के बिजनेस आइडिया चयनित, जिला स्तर पर होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: केबीसी में पांच टीमों के बिजनेस आइडिया चयनित, जिला स्तर पर होगा मुकाबला
Tue, 18 Nov 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो-63 शहर के पीएमश्री स्कूल में आयोजित कार्यक्रम आइडिया प्रस्तुत करते हुए छात्र। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को कुशल बिजनेस चैलेंज कार्यक्रम (केबीसी) आयोजित किया गया। इसमें खंड के 22 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 102 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से पांच कुशल बिजनेस आइडिया का चयन किया गया।
प्रदेश में बढ़ती बेराेजगारी और स्वदेशी उत्पाद की मांग के चलते सरकार के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थी अपने टीम के साथ आइडिया और मॉडल लेकर आए।
इसमें उन्होंने अपने आइडिया की जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार उत्पाद बनाए जाएंगे उनकी मार्केटिंग कैसे व कहां करनी है। कितनी लागत में बिजनेस शुरू होगा और कितना फायदा होगा। इसमें टीमों ने डेयरी फार्मिंग, हैंडक्राफ्ट, भोजनालय, शुद्ध खाद्य उत्पाद, जैविक खेती, कंपोस्ट खाद, गोबर खाद आदि के आइडिया बताए।
विज्ञापन
इसमें निर्णायक की भूमिका डॉ. सुरेश, ईश्वर कुमार, राकेश कुमार, सत्तन सिंह, जयसिंह, प्रतीक अग्रवाल आदि ने निभाई हैं। सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन तीन मुख्य बिंदुओं के आधार पर किया गया। इसमें बिजनेस पर्यावरण प्रदूषण रहित हो, कम लागत और अधिक मुनाफा हो, लोगों की मांगे पूरी करता हो। इससे युवा नौकरी की बजाय स्टार्टअप करके रोजगार प्राप्त कर सकते हैं और अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ आइडिया भांडोर ऊंची जीएसएसएस स्कूल की टीम साथी का रहा। दूसरा नंबर भगड़ाना जीएसएसएस की टीम सेफ सन का रहा। तीसरा आइडिया जाट जीएसएसएस की टीम राधा रानी का चयनित किया गया। इसी तरह चौथा आइडिया पाली जीएसएसएस टीम उड़ान जबकि पांचवां बेरी जीएसएसएस की टीम स्टार का चुना गया।
खंड स्तरीय स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ पांच टीमों का जिला स्तर के लिए चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर विजेता रहने वाली 10 टीमों को विभाग की ओर से 5 हजार रुपये प्रति टीम के अनुसार इनाम राशि प्रदान की जाएगी। अब जल्द ही जिला स्तरीय केबीसी का आयोजन किया जाएगा।
-अलका, खंड शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़।