{"_id":"68f29397bf95b5bc2c080349","slug":"five-students-took-admission-in-iti-on-the-last-day-narnol-news-c-203-1-mgh1004-121027-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में अंतिम दिन पांच विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में अंतिम दिन पांच विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
Sat, 18 Oct 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में दाखिले के दौरान पोर्टल पर ऑन
महेंद्रगढ़। कौशल विकास एवं औद्योगिक विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले का शुक्रवार को अंतिम दिन थी। 17 अक्तूबर को पांच विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 220 सीटें और राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान 40 सीटें रिक्त हैं। दोनों आईटीआई में इतनी सीटें रिक्त रहने से जिम्मेदारों की भी परेशानी बढ़ गई है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महावीर सिंह ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को अंतिम दिन पांच विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। संस्थान में अब तक 662 सीटों में से 442 सीटों पर दाखिला हो चुका है जबकि 220 सीटें रिक्त हैं। वहीं राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 204 सीटों 164 छात्राओं ने दाखिला लिया है और 40 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसी भी विद्यार्थी को दाखिले से संबंधित कोई भी कोई परेशानी आती है तो संस्थान में आकर जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ आईटीआई में सबसे अधिक वेल्डर में 42, शीट मेटल में 31, सॉयल टेस्टिंग व डीएमसी में 17-17, टर्नर में 14,वुड वर्क टेक्निशियन व ट्रैक्टर में 11-11 सीटें रिक्त हैं।
सबसे कम इलेक्ट्रोनिक्स मशीन में एक, फाउंडरीमैन में दो, आर एंड एसी में चार, पीपीओ व कोपा में 5-5, एमसीईए में छह, डीएमएम व पलंबर में 7-7, टीपीईएस, मशीनिस्ट, फिटर में 8-8 सीटें रिक्त हैं। वहीं पहली बार शुरू हुई नई ट्रेड में एक भी दाखिला नहीं हुआ है।